1
नीतिवचन 13:20
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
जो बुद्धिमान के साथ संगति करता है, वह बुद्धिमान हो जाता है; परंतु जो मूर्खों का साथी होता है, वह हानि उठाता है।
तुलना
खोजें नीतिवचन 13:20
2
नीतिवचन 13:3
जो अपने मुँह की चौकसी करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है; पर जो व्यर्थ की बातें करता है, उसका विनाश होता है।
खोजें नीतिवचन 13:3
3
नीतिवचन 13:24
जो अपने पुत्र को सुधारने के लिए छड़ी नहीं उठाता, वह उसका बैरी है; परंतु जो उससे प्रेम रखता है, वह यत्न से उसे अनुशासित करता है।
खोजें नीतिवचन 13:24
4
नीतिवचन 13:12
आशा में विलंब होने से मन उदास हो जाता है, परंतु इच्छा की पूर्ति होना जीवन के वृक्ष के समान है।
खोजें नीतिवचन 13:12
5
नीतिवचन 13:6
धार्मिकता, खराई से चलनेवाले व्यक्ति की रक्षा करती है; परंतु दुष्टता के कारण पापी का नाश हो जाता है।
खोजें नीतिवचन 13:6
6
नीतिवचन 13:11
छल से कमाया गया धन घटता जाता है, पर परिश्रम करके जमा किया गया धन बढ़ता जाता है।
खोजें नीतिवचन 13:11
7
नीतिवचन 13:10
अहंकार से झगड़े ही उत्पन्न होते हैं; परंतु जो लोग सम्मति को मानते हैं, उनमें बुद्धि होती है।
खोजें नीतिवचन 13:10
8
नीतिवचन 13:22
भला मनुष्य अपने नाती-पोतों के लिए धन-संपत्ति छोड़ जाता है, परंतु पापी की संपत्ति धर्मी के लिए रखी जाती है।
खोजें नीतिवचन 13:22
9
नीतिवचन 13:1
बुद्धिमान पुत्र अपने पिता की शिक्षा को ध्यान से सुनता है, परंतु ठट्ठा करनेवाला डाँट-डपट पर भी ध्यान नहीं देता।
खोजें नीतिवचन 13:1
10
नीतिवचन 13:18
जो शिक्षा की उपेक्षा करता है, उसे निर्धनता और अपमान का सामना करना पड़ता है; परंतु जो ताड़ना को स्वीकार करता है, उसका सम्मान होता है।
खोजें नीतिवचन 13:18
होम
बाइबिल
योजनाएँ
वीडियो