इस्राएल वंशजों से यहोशू ने कहा, “जब भविष्य में आप लोगों के बच्चे अपने पालकगणों से यह पूछें, ‘क्या अर्थ है इन पत्थरों का?’ तब आप लोग अपने बच्चों को यह बताइए, ‘इस्राएल ने यरदन नदी को सूखी भूमि पर चलते हुए पार किया था.’ क्योंकि यहोवाह, आपके परमेश्वर ने नदी पार करने तक यरदन के जल को सुखाए रखा था; ठीक जिस प्रकार यहोवाह आप लोगों के परमेश्वर ने लाल सागर को सूखा दिया था, जब तक हम पार न हो गए थे