1
यहोशू 1:9
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
क्या मैंने आपको यह आदेश नहीं दिया है? दृढ़ होकर हिम्मत के साथ आगे बढ़िए. मत घबराइए; उदास मत होइए; क्योंकि जहां कहीं आप जाएं, यहोवाह, आपके परमेश्वर आपके साथ हैं.”
तुलना
खोजें यहोशू 1:9
2
यहोशू 1:8
आपके मन से व्यवस्था की ये बातें कभी दूर न होने पाएं, दिन-रात इनका ध्यान करते रहिये, ताकि आप उन बातों का पालन कर सकें, जो इसमें लिखी गयी हैं. तब आपके सब काम समृद्ध और सफल होंगे.
खोजें यहोशू 1:8
3
यहोशू 1:7
“आप केवल हिम्मत और संकल्प के साथ बढ़ते जाइए और मेरे सेवक मोशेह द्वारा दिए गए सभी नियमों को सावधानी से मानिए; उन नियमों से न तो दाईं ओर मुड़िए न बाईं ओर, ताकि आप जहां कहीं भी जाएं, आप हमेशा सफल रहेंगे.
खोजें यहोशू 1:7
4
यहोशू 1:5
कभी भी कोई व्यक्ति आप लोगों का विरोध न कर सकेंगे. ठीक जिस प्रकार मैं मोशेह के साथ रहा हूं, उसी प्रकार आपके साथ भी रहूंगा. मैं न तो आपको छोड़ूंगा और न त्यागूंगा.
खोजें यहोशू 1:5
5
यहोशू 1:6
इसलिये दृढ़ हो जाइए, क्योंकि आप ही इन लोगों को उस देश पर अधिकारी ठहराएंगे, जिसे देने की प्रतिज्ञा मैंने उनके पूर्वजों से की थी.
खोजें यहोशू 1:6
6
यहोशू 1:3
और, जहां-जहां आप लोग अपने पांव रखेंगे, वह जगह मैं आप लोगों को दूंगा, ठीक जैसा मैंने मोशेह से कहा था.
खोजें यहोशू 1:3
7
यहोशू 1:2
“मोशेह, मेरे सेवक की मृत्यु हो चुकी है; अब आप उठिए और इन सभी लोगों के साथ यरदन नदी के उस पार के देश में जाने को तैयार हो जाइए, जिसे मैं इस्राएलियों को देने जा रहा हूं.
खोजें यहोशू 1:2
8
यहोशू 1:1
यहोवाह के सेवक मोशेह के मरने के बाद यहोवाह ने नून के पुत्र और मोशेह के सेवक यहोशू से कहा
खोजें यहोशू 1:1
9
यहोशू 1:4
लबानोन के निर्जन प्रदेश से फरात महानद तक, और हित्तियों के देश से लेकर महासागर तक, सब देश आप लोगों का होगा. और
खोजें यहोशू 1:4
10
यहोशू 1:18
यदि कोई भी, आपकी बातों का विरोध करेंगे या, आपके द्वारा दिए गए समस्त आदेशों का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें मार दिया जाएगा!”
खोजें यहोशू 1:18
11
यहोशू 1:11
“छावनी में जाकर लोगों को यह आज्ञा दीजिए, ‘अपने लिए भोजन वस्तुएं तैयार करके रख लीजिए. तीन दिनों के भीतर आप लोगों को यरदन नदी पार करके उस देश को अपने अधिकार में लेने के लिये जाना है, जिसे यहोवाह, आप लोगों के परमेश्वर आप लोगों को देने वाले हैं.’ ”
खोजें यहोशू 1:11