जब कभी यहोवाह ने उनके लिए प्रशासक उदय किए, यहोवाह उन प्रशासक के साथ साथ रहे और वह प्रशासक अपने जीवन भर उन्हें उनके शत्रुओं से छुटकारा दिलाया करते थे; इसलिये कि यहोवाह उनके शत्रुओं द्वारा उन पर की जा रही ताड़ना से हुई पीड़ा की कराहट के कारण, करुणा से दुःखी हो जाते थे.