तब यहोवाह ने यह कहा, “जिस प्रकार मेरे सेवक यशायाह मिस्र और कूश के लिए एक नमूना बने वह तीन वर्ष तक वस्त्रहीन तथा नंगे पांव रहा, उसी प्रकार अश्शूर के राजा मिस्रियों और कूश देश के लोगों को बंधक बनाकर देश से निकाल देंगे, सबको चाहे वे जवान हों, बूढ़े हों सबको बंधुआ बनाकर बिना वस्त्र और नंगे पांव ले जाएंगे.