वह बहुत शक्तिशाली हो जाएंगे, पर अपने स्वयं की शक्ति से नहीं. वह भयंकर विनाश करेंगे और वह जो भी करेंगे, उसमें वह सफल होंगे. वह उन्हें नाश करेंगे, जो शक्तिशाली, पवित्र लोग हैं. वह उन्नति करने के लिये छल-प्रपंच का उपयोग करेंगे, और वह अपने आपको बहुत बड़ा समझेंगे. जब वे सुरक्षित महसूस करते होंगे, तब वह बहुतों को नाश कर देंगे और राजकुमारों के राजकुमार के विरुद्ध उठ खड़े होंगे. तौभी वह नाश किये जाएंगे, परंतु किसी मानव शक्ति के द्वारा नहीं.