1
दानिएल 6:10
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
जब दानिएल को मालूम हुआ कि ऐसी आज्ञा निकाली गई है, तो वह अपने घर जाकर ऊपर के कमरे में गए, जहां खिड़कियां येरूशलेम की ओर खुली रहती थी. दिन में तीन बार घुटना टेककर उन्होंने अपने परमेश्वर को धन्यवाद देते हुए प्रार्थना की, जैसे कि वह पहले भी करते थे.
तुलना
खोजें दानिएल 6:10
2
दानिएल 6:22
मेरे परमेश्वर ने अपने स्वर्गदूत को भेजकर सिंहों के मुंह को बंद कर दिया. उन्होंने मेरी कुछ भी हानि नहीं की, क्योंकि मैं उनकी दृष्टि में निर्दोष पाया गया. और हे महाराज, आपके सामने भी मैंने कोई अपराध नहीं किया है.”
खोजें दानिएल 6:22
3
दानिएल 6:26-27
“मैं यह आज्ञा देता हूं कि मेरे राज्य में हर जगह के लोग दानिएल के परमेश्वर का भय मानें और उनका आदर करें. “क्योंकि वही जीवित परमेश्वर हैं और वह सदाकाल तक बने रहते हैं; उनका राज्य कभी नाश नहीं होगा, और उनका प्रभुत्व कभी समाप्त नहीं होगा. वह छुड़ाते हैं और वह बचाते हैं; वह स्वर्ग और पृथ्वी पर चिन्ह और चमत्कार दिखाते हैं. उन्होंने दानिएल को सिंहों की शक्ति से बचाया है.”
खोजें दानिएल 6:26-27
4
दानिएल 6:16
तब राजा ने आज्ञा दी, और उन्होंने दानिएल को लाकर उन्हें सिंहों की मांद में डाल दिया. राजा ने दानिएल से कहा, “आपके परमेश्वर, जिनकी सेवा आप निष्ठापूर्वक करते हैं, वही आपको बचाएं!”
खोजें दानिएल 6:16