यह यहोवाह का कहना है, “ऐसे दिन आ रहे हैं,
“जब हल चलानेवाले व्यक्ति फसल काटनेवाले से,
और अंगूर को रौंदने वाले व्यक्ति पौधे रोपनेवाले से आगे निकल जाएंगे.
नए अंगूर का मधु पर्वतों से टपकने लगेगा
और सब पहाड़ियों से होकर बह जाएगा,
और मैं अपने इस्राएली लोगों को बंधुआई से वापस ले आऊंगा.