1
प्रेरितों 3:19
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
इसलिये मन फिराव कीजिए, परमेश्वर की ओर मन फिराइए कि आपके पाप मिटा दिए जाएं, जिसके फलस्वरूप प्रभु की ओर से आपके लिए विश्राम और शांति का समय आ जाए
तुलना
खोजें प्रेरितों 3:19
2
प्रेरितों 3:6
पेतरॉस ने उससे कहा, “चांदी और सोना तो मेरे पास है नहीं किंतु मैं तुम्हें वह देता हूं, जो मेरे पास है: नाज़रेथ के येशु मसीह के नाम में स्वस्थ हो जाओ और चलने लगो.”
खोजें प्रेरितों 3:6
3
प्रेरितों 3:7-8
यह कहते हुए उन्होंने उसका दायां हाथ पकड़कर उसे उठाया. उसी क्षण उसके पांवों तथा टखनों में बल-संचार हुआ, वह उछलकर खड़ा हो गया और चलने लगा. उसने उनके साथ चलते, उछलते-कूदते, परमेश्वर का गुणगान करते हुए मंदिर में प्रवेश किया.
खोजें प्रेरितों 3:7-8
4
प्रेरितों 3:16
येशु के नाम में विश्वास के कारण इस व्यक्ति में, जिसे आप जानते हैं, जिसे आप इस समय देख रहे हैं, बल-संचार हुआ है. यह व्यक्ति येशु के नाम में सशक्त किया गया और येशु में विश्वास के द्वारा पूरे रूप से स्वस्थ हुआ है, जैसा कि आप स्वयं देख सकते हैं.
खोजें प्रेरितों 3:16