निःशुल्क पठन योजनाएँ और भक्तिपूर्ण पठन योजनाएँ जो मत्ती 6:18 से संबंधित हैं

आत्मिक अनुशासन सीखना
4 दिवस
इस योजना में, आप और आपके बच्चे चार आत्मिक अनुशासनों के बारे में जानेगें: उपवास, अध्ययन, वचन पर चिंतन-मनन, और आराधना। इन अनुशासनों का अभ्यास करने के रास्ते में आने वाली चुनौतियों के बारे में सच्ची/निष्कपट बातचीत, तथा विचारों को उत्तेजित/उत्साहित करने वाली गतिविधियों में अपने आप को व्यस्त रखने से आप उत्साहित होंगे, और इन चुनौतियों को आप कार्य मात्र न समझकर स्वयं के लिए विशेष लाभ के रूप में देखने लगोगे। प्रत्येक दिन में एक उत्साहित करने वाली प्रार्थना, पठन-मनन करने के लिए संक्षिप्त वचन, व्यवहारिक या क्रियाशील गतिविधियां, तथा विचार-विमर्श करने वाले प्रश्न शामिल हैं।

यीशु की शिक्षाएँ: बुद्धिमानी के विकल्प और स्थायी आशीषें
7 दिन
यीशु ने कई विषयों की शिक्षा दी - स्थायी आशीषें, व्यभिचार, प्रार्थना, और भी कई। आज लोगों के लिए इनका क्या अर्थ है? एक संक्षिप्त वीडियो यीशु की एक शिक्षा को संदर्भ सहित प्रतिदिन की योजना के साथ दर्शाता है।

पहाड़ी उपदेश
दस दिन
इस क्रम में पहाड़ी उपदेशों को देखा जाएगा (मत्ती 5-7)। इससे पाठक को पहाड़ी उपदेश को बेहतर तरीके से समझने में सहायता मिलेगी और उससे जुड़ी बातों को रोज़मर्रा के जीवन में लागू करने की समझ भी प्राप्त होगी ।

अनमोल समय...अनंतता के महत्वपूर्ण पल
20 दिन
प्रतिदिन के मनन को पढ़िए और पवित्रशास्त्र की आयतों का मनन कीजिए। एक जीवन परिवर्तित करने वाली गवाही या परमेश्वर के अलौकिक सामर्थ के प्रदर्शन को पढ़ने के बाद कुछ समय के लिए रूकें। अंत में दी गई प्रार्थना या घोषणा के अर्थ को समझते हुए उसे दोहराएं। इस बात को जानें कि परमेश्वर के जिस प्रेम और सामर्थ को लेखकों ने अनुभव किया था, वह आपका भी हो सकता है।

21 दिन का उपवास
21 दिन
अपने नए वर्ष की शुरुआत उपवास के आत्मिक अनुशासन पर केंद्रित करके करें। इस योजना में उपवास से सम्बन्धित तथा अन्य बहुत से अनुच्छेद शामिल किये गए हैं जो परमेश्वर की निकटता तथा उसके प्रतिबिम्ब के लिए उत्साहित करतें है। 21 दिनों के लिए, आपको प्रतिदिन बाइबिल में से पाठ, संक्षिप्त भक्ति/अध्ययन, प्रतिबिम्ब/विचारात्मक प्रश्न, तथा विशेष/केंद्रित प्रार्थना दी जाएँगी। और अधिक सामग्री के लिए, www.finds.life.church पर देखें।

बेहतर पाठक योजना
28 दिवस
क्या आप व्याकुल, असंतुष्ट या किसी आदत में अटके हुए महसूस करते हैं ? ऐसी कामना करतें हैं कि आपका प्रतिदिन का जीवन और बेहतर हो जाता। आपके उज्ज्वल दिनों के लिए परमेश्वर का वचन आपके लिए मार्गदर्शक हैं। इस २८ दिन की पठन योजना के दौरान, आप उन तरीकों को, जिन्हें परमेश्वर आपके जीवन को अच्छे से और बेहतर बनाने के लिए, आपके लिए चाहतें हैं, जान सकोगे।