- यहोशू 19

19
शिमोन के गोत्र हों दओ गओ हींसा
1दूसरी चिठिया शमौन के नाओं पै, मतलब शिमोनियों के कुलों के अनसार उनके गोत्र के नाओं पै कड़ी; और उनकौ हींसा यहूदियों के हींसा के मजारें ठैरो। 2उनके हींसा में जे नगर आंय, मतलब बेशेर्बा, शेबा, मोलादा, 3हज़र-शुआल, बाला, एसेम, 4एलतोलद, बतूल, होर्मा, 5सिकलग, बेत-मर्काबोत, हज़र-सूसा, 6बेत-लबाओत और शारूहेन; जे तेरह नगर और इनके गांव उनहों मिले। 7फिन ऐन, रिम्‍मोन, एतेर और आशान, जे चारऊं नगर गांवों समेंत; 8और बालत-बेर जौन दक्‍खिन देस कौ रामा भी कहात आय, उतै लौ इन नगरों के चारऊं कोद के सबई गांव भी उनहों मिले। शिमोनियों के गोत्र कौ हींसा उनके कुलों के अनसार जौई ठैरो। 9शिमोनियों कौ हींसा तौ यहूदियों के अंस में सें दओ गओ; कायसे यहूदियों कौ हींसा उनके लाने मुतकौ हतो, ई कारन शिमोनियों कौ हींसा उनईं के हींसा के मजारें ठैरो।
जबूलून के गोत्र हों दओ गओ हींसा
10तीसरी चिठिया जबूलूनियों के कुलों के अनसार उनके नाओं पै कड़ीं और उनके हींसा की सीमा सारीद लेओ पोंची; 11और उनकी सीमा पच्‍छिम कुदाऊं मरला हों चढ़कें दब्‍बेशेत हों पोंची, और योकनाम के सामूं के नरवा लौ पोंच गई; 12फिन सारीद सें बा दिन ऊगत कोद मुड़कें किसलोत-ताबोर की सीमा लौ पोंची, और उतै सें बढ़त-बढ़त दाबरत में कड़ी, और यापी कोद जा कड़ी; 13उतै सें बा पूरब कोद आंगू बढ़कें गत-हेपेर और इत-कासीन हों गई, और ऊ रिम्‍मोन में कड़ी जौन नेआ लौ फैलो भओ आय; 14उतै सें बा सीमा ऊके उत्तर कुदाऊं सें मुड़कें हन्‍नातोन पै पोंची; और यिप्‍तहेल की तराई में जा कड़ी; 15कत्तात, नहलाल, शिम्रोन, यिदला, और बैतलहम; जे बारह नगर उनके गांवों समेंत ओई हींसा के ठैरे। 16जबूलूनियों कौ हींसा उनके कुलों के अनसार जौई ठैरो; और ऊमें अपने-अपने गांवों समेंत जेई नगर आंय।
इस्‍साकार के गोत्र हों दओ गओ हींसा
17चौथी चिठिया इस्‍साकारियों के कुलों के अनसार उनके नाओं पै कड़ी। 18उनकी सीमा यिज्रेल, कसुल्‍लोत, शूनेम, 19हपारैम, शीओन, अनाहरत, 20रब्‍बीत, किश्‍योन, ऐबेस, 21रेमेत, एन-गन्‍नीम, एन-हद्दा और बेत-पस्‍सेस लौ पोंची। 22फिन बा सीमा ताबोर, शहसूमा और बेत-शेमेश लौ पोंची, और उनकी सीमा यरदन नदिया पै जाकें कड़ी; ई तरहां उनहों सोलह नगर अपने-अपने गांवों समेंत मिले। 23कुलों के अनसार इस्‍साकारियों के गोत्र कौ हींसा नगरों और गांवों समेंत जौई ठैरो।
आशेर के गोत्र हों दओ गओ हींसा
24पांचवीं चिठिया आशेरियों के गोत्र के कुलों के अनसार उनके नाओं पै कड़ी। 25उनकी सीमा में हेल्‍कत, हली, बेतेन, अक्षाप, 26अलाम्‍मेल्‍लेक, अमाद, और मिशाल हते; और बा पच्‍छिम कोद कर्मेल लौ और शीहोर-लिबनात लौ पोंची; 27फिन बा दिन ऊगत कोद मुड़कें बेत-दागोन हों गई, और जबूलून के हींसा लौ, और यिप्‍तहेल की तराई सें उत्तर कुदाऊं होकें बेत-इमेक और नीएल लौ पोंची; और उत्तर कुदाऊं जाकें काबूल पै कड़ी, 28और बा एब्रोन, रहोब, हम्‍मोन और काना सें होकें बड़े सीदोन हों पोंची; 29उतै सें बा सीमा मुड़कें रामा में होत भए सोर नाओं गढ़वारे नगर लौ चली गई; फिन सीमा होसा कुदाऊं मुड़कें और अकजीब के लिगां के देस में होकें समंदर पै कड़ी; महलाब, अकजीब 30उम्‍मा, अपेक और रहोब भी उनके हींसा में ठैरे; ई तरहां बाईस नगर अपने-अपने गांवों समेंत उनहों मिले। 31कुलों के अनसार आशेरियों के गोत्र कौ हींसा नगरों और गांवों समेंत जौई ठैरो।
नप्‍ताली के गोत्र हों दओ गओ हींसा
32छटवीं चिठिया नप्‍तालियों के कुलों अनसार उनके नाओं पै कड़ी। 33उनकी सीमा हेलेप सें, और सानन्‍नीम के बांज बृक्ष सें अदामी-नेकेब और एब्‍नेल सें होकें, और लक्‍कूम हों जाकें यरदन पै कड़ी; 34उतै सें बा सीमा पच्‍छिम कुदाऊं मुड़कें अजनोत-ताबोर हों गई, और उतै सें हुक्‍कोक हों गई, और दक्‍खिन और जबूलून के हींसा लौ, और पच्‍छिम कुदाऊं आशेर के हींसा लौ, और दिन ऊगत कोद यहूदा के हींसा के लिगां यरदन नदिया पै पोंची। 35उनके गढ़वारे नगर जे आंय, मतलब सिद्दीम, सेर, हम्‍मत, रक्‍कत, किन्‍नेरेत, 36अदामा, रामा, हासोर, 37केदेश, एद्रेई, एन-हासोर, 38यिरोन, मिगदल-एल, होरेम, बेत-अनात और बेत-शेमेश; जे उन्‍नीस नगर गांवों समेंत उनहों मिले। 39कुलों के अनसार नप्‍तालियों के गोत्र कौ हींसा नगरों और उनके गांवों समेंत जौई ठैरो।
दान के गोत्र हों दओ गओ हींसा
40सतवीं चिठिया कुलों के अनसार दानियों के गोत्र के नाओं पै कड़ी। 41उनके हींसा की सीमा में सोरा, एशताओल, ईर-शेमेश, 42शालब्‍बीन, अय्‍यालोन, यितला, 43एलोन, तिम्‍ना, एक्रोन, 44एलतके, गिब्‍बतोन, बालात, 45यहूद, बेने-बराक, गत-रिम्‍मोन, 46मे-यर्कोन, और रक्‍कोन ठैरे, और यापो के सामूं की सीमा भी उनकी हती। 47दानियों कौ हींसा ईसें मुतकौ हो गओ, मतलब दानी लेशेम पै चढ़कें ऊसें लड़े, और ऊहों लैकें तलवार सें मार डालो, और ऊहों अपने अधकार में करके ऊमें बस गए, और अपने पुरखा के नाओं पै लेशेम कौ नाओं दान रखो। 48कुलों के अनसार दानियों के गोत्र कौ हींसा नगरों और गांवों समेंत जौई ठैरो।
यहोशू हों सोई जमीन कौ हींसा मिलबो
49जब देस कौ बांटो जाबो सीमाओं के अनसार निपट गओ, तब इस्राएलियन ने नून के मोंड़ा यहोशू हों भी अपने मजारें एक हींसा दे दओ। 50यहोवा परमेसुर के कहबे के अनसार उनोंरन ने ऊहों ऊकौ मांगो भओ नगर दओ, जौ एप्रैम के पहड़ी देस कौ तिम्नात-सेरह आय; और बौ ऊ नगर हों बसाकें ओई में रैन लगो।
51जौन-जौन हींसा एलीआज़ार याजक, और नून के मोंड़ा यहोशू, और इस्राएलियन के गोत्रों के घरानों के पुरखों के खास-खास मान्‍सन ने शीलो में मिलापवारे तम्‍बू के दोरे पै यहोवा परमेसुर के सामूं चिठिया डाल-डालकें बांट दए बे जेई आंय। ई तरहां उनोंरन ने देस बटाई कौ काम निपटा दओ।

Valgt i Øjeblikket:

- यहोशू 19: BHB

Markering

Kopiér

Sammenlign

Del

None

Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind