- यहोशू 16

16
एप्रैम और मनश्‍शे गोत्रों हों दओ गओ हींसा
1फिन यूसुफ की संतान कौ हींसा ठैराओ गओ, उनकी सीमा यरीहो के लिगां यरदन नदिया सें, मतलब पूरब कुदाऊं यरीहो के पानूं सें सुरू होकें ऊ पहड़िया देस सें होत भए, जौन जंगल में आय, बेतेल हों पोंची; 2उतै सें बा लूज लौ पोंची, और एरेकियों की सीमा सें होत भए अतारोत पै कड़ी; 3और पच्‍छिम कुदाऊं यपलेतियों की सीमा सें उतरकें फिन खालें के बेथ-होरोन की सीमा सें होकें गेजेर हों पोंची और समंदर पै कड़ी। 4तब मनश्‍शे और एप्रैम नाओं यूसुफ के दोई मोंड़ों की संतान ने अपनौ-अपनौ हींसा लओ।
एप्रैम कौ हींसा
5एप्रैमियों की सीमा उनके कुलों के अनसार जा ठैरी; मतलब उनके हींसा की सीमा पूरब सें सुरू होकें अत्रोत-अदार सें होत भए ऊपरवारे बेथ-होरोन लौ पोंची; 6और उत्तरी सीमा पच्‍छिम कुदाऊं के मिकमतात सें सुरू होकें पूरब कुदाऊं धूमकें तानतशीलो हों पोंची, और ऊके लिगां सें होत भए यानोह लौ पोंची; 7फिन यानोह सें बा अतारोत और नारा हों उतरत भए यरीहो के लिगां होकें यरदन पै कड़ी। 8फिन ओई सीमा तप्‍पूह सें कड़कें, और पच्‍छिम कुदाऊं जाकें, काना के नरवा लौ होकें समंदर पै कड़ी। एप्रैमियों के गोत्र कौ हींसा उनके कुलों के अनसार जौई ठैरो। 9मनश्‍शेइयों के हींसा के मजारें भी कई एक नगर अपने-अपने गांवों समेंत एप्रैमियों के लाने अलग करे गए। 10परन्‍त जौन कनानी गेजेर में बसे हते उनहों एप्रैमियों ने उतै सें नें काड़ो, ई लाने बे कनानी उनके मजारें आज के दिना लौ बसे आंय, और बंधुआ मज़दूर के जैसे काम करत आंय।

Valgt i Øjeblikket:

- यहोशू 16: BHB

Markering

Kopiér

Sammenlign

Del

None

Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind