1
मत्ती 27:46
पवित्र बाइबल
HERV
कोई तीन बजे के आस-पास यीशु ने ऊँचे स्वर में पुकारा “ एली, एली, लमा शबक्तनी। ” अर्थात्, “मेरे परमेश्वर, मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”
موازنہ
تلاش मत्ती 27:46
2
मत्ती 27:51-52
उसी समय मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया। धरती काँप उठी। चट्टानें फट पड़ीं। यहाँ तक कि कब्रें खुल गयीं और परमेश्वर के मरे हुए बंदों के बहुत से शरीर जी उठे।
تلاش मत्ती 27:51-52
3
मत्ती 27:50
यीशु ने फिर एक बार ऊँचे स्वर में पुकार कर प्राण त्याग दिये।
تلاش मत्ती 27:50
4
मत्ती 27:54
रोमी सेना नायक और यीशु पर पहरा दे रहे लोग भूचाल और वैसी ही दूसरी घटनाओं को देख कर डर गये थे। वे बोले, “यीशु वास्तव में परमेश्वर का पुत्र था।”
تلاش मत्ती 27:54
5
मत्ती 27:45
फिर समूची धरती पर दोपहर से तीन बजे तक अन्धेरा छाया रहा।
تلاش मत्ती 27:45
6
मत्ती 27:22-23
तब पिलातुस ने उनसे पूछा, “तो मैं, जो मसीह कहलाता है उस यीशु का क्या करूँ?” वे सब बोले, “उसे क्रूस पर चढ़ा दो।” पिलातुस ने पूछा, “क्यों, उसने क्या अपराध किया है?” किन्तु वे तो और अधिक चिल्लाये, “उसे क्रूस पर चढ़ा दो।”
تلاش मत्ती 27:22-23