1
रोमियों 6:23
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
क्योंकि पाप की मज़दूरी मृत्यु है, किंतु हमारे प्रभु मसीह येशु में परमेश्वर का वरदान अनंत जीवन है.
موازنہ
تلاش रोमियों 6:23
2
रोमियों 6:14
पाप की आप लोगों पर प्रभुता नहीं रहेगी क्योंकि आप लोग व्यवस्था के नहीं परंतु अनुग्रह के अधीन हैं.
تلاش रोमियों 6:14
3
रोमियों 6:4
इसलिये मृत्यु के बापतिस्मा में हम उनके साथ दफनाए जा चुके हैं कि जिस प्रकार मसीह पिता के प्रताप में मरे हुओं में से जीवित किए गए, हम भी जीवन की नवीनता में व्यवहार करें.
تلاش रोमियों 6:4
4
रोमियों 6:13
अपने शरीर के अंगों को पाप के लिए अधर्म के साधन के रूप में प्रस्तुत न करते जाइए, परंतु स्वयं को मरे हुओं में से जीवितों के समान परमेश्वर के सामने प्रस्तुत करिये तथा अपने शरीर के अंगों को परमेश्वर के लिए धार्मिकता के साधन के रूप में प्रस्तुत करिये.
تلاش रोमियों 6:13
5
रोमियों 6:6
हमें यह मालूम है कि हमारा पहले का मनुष्यत्व मसीह के साथ ही क्रूसित हो गया था कि हमारे पाप का शरीर निर्बल हो जाए और इसके बाद हम पाप के दास न रहें
تلاش रोमियों 6:6
6
रोमियों 6:11
इसलिये आप लोग भी स्वयं को पाप के प्रति तो मरा हुआ परंतु मसीह येशु में परमेश्वर के प्रति जीवित समझिए.
تلاش रोमियों 6:11
7
रोमियों 6:1-2
तो फिर हम क्या कहें? क्या हम पाप करते जाएं कि अनुग्रह बहुत होता जाए? नहीं! बिलकुल नहीं! यह कैसे संभव है कि हम, जो पाप के प्रति मर चुके हैं, उसी में जीते रहें?
تلاش रोमियों 6:1-2
8
रोमियों 6:16
क्या आप लोगों को यह अहसास नहीं कि किसी व्यक्ति के आज्ञापालन के प्रति समर्पित हो जाने पर आप उसी व्यक्ति के दास बन जाते हैं जिसका आप आज्ञापालन करते हैं? चाहे वह स्वामी पाप हो, जिसका अंत है मृत्यु या आज्ञाकारिता, जिसका अंत है धार्मिकता.
تلاش रोमियों 6:16
9
रोमियों 6:17-18
हम परमेश्वर के आभारी हैं कि आप लोग, जो पहले पाप के दास थे, अब हृदय से उसी शिक्षा का पालन करने लगे हैं, जिसके प्रति आप लोग समर्पित हुए हैं, और अब पाप से छुटकारा पाकर आप धार्मिकता के दास बन गए हैं.
تلاش रोमियों 6:17-18