1
योहन 6:35
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
इस पर येशु ने घोषणा की, “मैं ही हूं वह जीवन की रोटी. जो मेरे पास आएगा, वह भूखा न रहेगा और जो मुझमें विश्वास करेगा, कभी प्यासा न रहेगा.
موازنہ
تلاش योहन 6:35
2
योहन 6:63
परमेश्वर का आत्मा ही हैं जो लोगों को जीवन प्रदान करते हैं; केवल शरीर का कुछ भी महत्व नहीं. जो वचन मैंने तुमसे कहे हैं, वे आत्मा हैं और जीवन भी.
تلاش योहन 6:63
3
योहन 6:27
उस भोजन के लिए मेहनत मत करो, जो नाशमान है, परंतु उसके लिए जो अनंत जीवन तक ठहरता है, जो मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा क्योंकि पिता अर्थात् परमेश्वर ने समर्थन के साथ मात्र उसी को यह अधिकार सौंपा है.”
تلاش योहन 6:27
4
योहन 6:40
क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि हर एक, जो पुत्र को अपनाकर उसमें विश्वास करे, वह अनंत काल का जीवन प्राप्त करे तथा मैं उसे अंतिम दिन में फिर से जीवित करूं.”
تلاش योहन 6:40
5
योहन 6:29
“यह कि तुम परमेश्वर के भेजे हुए पर विश्वास करो,” येशु ने उत्तर दिया.
تلاش योहन 6:29
6
योहन 6:37
वे सभी, जो पिता ने मुझे दिए हैं, मेरे पास आएंगे और हर एक, जो मेरे पास आता है, मैं उसको कभी भी न छोड़ूंगा.
تلاش योहन 6:37
7
योहन 6:68
शिमओन पेतरॉस ने उत्तर दिया, “प्रभु, हम किसके पास जाएं? अनंत काल के जीवन की बातें तो आप ही के पास हैं.
تلاش योहन 6:68
8
योहन 6:51
स्वर्ग से उतरी जीवन की रोटी मैं ही हूं. जो कोई यह रोटी खाता है, वह हमेशा जीवित रहेगा. जो रोटी मैं दूंगा, वह संसार के जीवन के लिए भेंट मेरा शरीर है.”
تلاش योहन 6:51
9
योहन 6:44
कोई भी मेरे पास तब तक नहीं आ सकता, जब तक मेरे भेजनेवाले—पिता—उसे अपनी ओर खींच न लें. मैं उसे अंतिम दिन में फिर से जीवित करूंगा.
تلاش योहन 6:44
10
योहन 6:33
क्योंकि परमेश्वर की रोटी वह है, जो स्वर्ग से आती है, और संसार को जीवन प्रदान करती है.”
تلاش योहन 6:33
11
योहन 6:48
मैं ही हूं जीवन की रोटी.
تلاش योहन 6:48
12
योहन 6:11-12
तब येशु ने रोटियां लेकर धन्यवाद दिया और उनकी ज़रूरत के अनुसार बांट दीं और उसी प्रकार मछलियां भी. जब वे सब तृप्त हो गए तो येशु ने अपने शिष्यों को आज्ञा दी, “शेष टुकड़ों को इकट्ठा कर लो कि कुछ भी नाश न हो,”
تلاش योहन 6:11-12
13
योहन 6:19-20
नाव को लगभग पांच किलोमीटर खेने के बाद शिष्यों ने येशु को जल सतह पर चलते और नाव की ओर आते देखा. यह देखकर वे भयभीत हो गए. येशु ने उनसे कहा, “भयभीत मत हो, मैं हूं.”
تلاش योहन 6:19-20