उत्पत्ति 36
36
एसाव के वंशज
1ये एसाव (अर्थात् एदोम) के वंशज हैं: 2एसाव ने कनान देश की स्त्रियों से विवाह किया था। ये उसकी स्त्रियाँ थीं: हित्ती जातीय एलोन की पुत्री आदा; अना की पुत्री और हिव्वी जातीय सिबओन की नातिन आहलीबामा,#उत 26:34 3तथा यिश्माएल की पुत्री और नबायोत की बहिन बासमत।#उत 28:9 4आदा ने एसाव से एलीपज और बासमत ने रूएल को जन्म दिया। 5आहलीबामा ने यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया। ये ही एसाव के पुत्र हैं, जो उसे कनान देश में उत्पन्न हुए।
6एसाव अपनी पत्नियों, पुत्र-पुत्रियों, अपने परिवार के सब सदस्यों, पालतू पशुओं, गाय-बैल, भेड़-बकरी, तथा कनान देश में अर्जित अपनी सब सम्पत्ति को लेकर अपने भाई याकूब के पास से अन्य देश को चला गया। 7उन दोनों के पास इतनी सम्पत्ति हो गई थी कि वे एक साथ नहीं रह सकते थे। जिस देश में वे प्रवास कर रहे थे, वह दोनों को समा नहीं सकता था; क्योंकि उनके पास बहुत पशु थे। 8एसाव पहाड़ी प्रदेश सेईर में बस गया। एसाव को एदोम भी कहते हैं।
9पहाड़ी प्रदेश सेईर में एहने वाले एदोम वंशियों के राष्ट्रपिता एसाव की वंशावली यह है : 10ये एसाव के पुत्रों के नाम हैं : एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल। 11ये एलीपज के पुत्र हैं : तेमान, ओमर, सपो, गताम और कनज। 12(एसाव के पुत्र एलीपज की तिम्ना नामक एक रखेल थी। उसने एलीपज से अमालेक को जन्म दिया।) एसाव की पत्नी आदा के ये ही पुत्र हैं। 13ये रूएल के पुत्र हैं : नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा। एसाव की पत्नी बासमत के ये ही पुत्र हैं। 14एसाव की पत्नी आहलीबामा के, जो सिबओन की नातिन और अना की पुत्री थी, ये पुत्र हैं : उसने एसाव से यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।
15ये एसाव के वंशजों के मुखिया हुए : एसाव के ज्येष्ठ पुत्र एलीपज के वंश में ये मुखिया हुए : तेमान, ओमर, सपो, कनज, 16कोरह, गताम और अमालेक। ये ही एदोम देश में एलीपज के वंश में मुखिया हुए। ये ही आदा के वंशज हैं। 17एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये मुखिया हुए : नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा। ये ही एदोम देश में रूएल के वंश में मुखिया हुए। ये ही एसाव की पत्नी बसमत के वंशज हैं। 18ये एसाव की पत्नी आहलीबामा के वंशज हैं, जो मुखिया हुए : यूश, यालाम और कोरह। एसाव की पत्नी और अना की पुत्री आहलीबामा से ये ही मुखिया उत्पन्न हुए। 19ये ही एसाव अर्थात् एदोम के वंशज और उनके मुखिया हैं।
सेईर के वंशज
20ये होरी जातीय सेईर के पुत्र हैं। ये एदोम देश के मूल निवासी हैं : लोटन, शोबल, सिबओन, अना,#1 इत 1:38 21दीशोन, एसर और दीशन। ये ही एदोम देश में सेईर के पुत्र होरी जाति के मुखिया हुए। 22लोटन के पुत्र होरी और हेमन थे। लोटन की बहिन तिम्ना थी। 23ये शोबल के पुत्र हैं : अल्वान, मानहत, एबल, शपो और ओनम। 24ये सिबओन के पुत्र हैं : अय्या और अना। यह वही अना है जिसने अपने पिता सिबओन के गदहे चराते समय निर्जन प्रदेश में गर्म पानी के झरने पाए थे। 25यह अना की सन्तान हैं : पुत्र दीशोन और पुत्री आहलीबामा। 26ये दीशोन के पुत्र हैं : हेमदान, एशबान, यित्रान और करान। 27ये एसर के पुत्र हैं : बिल्हान, जावन और अकान। 28ये दीशन के पुत्र हैं : ऊस और अरान। 29ये होरी जाति के मुखिया हुए : लोटन, शोबल, सिबओन, अना, 30दीशोन, एसर और दीशन। ये एदोम (सेईर) देश में अपने-अपने कबीलों के अनुसार होरी जाति के मुखिया बने।
एदोम राज्य के राजा
31इस्राएलियों पर राज्य करने वाले राजाओं के पूर्व एदोम देश पर इन राजाओं ने राज्य किया।#1 इत 1:43 32बोर के पुत्र बेला ने एदोम देश पर राज्य किया। उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है। 33बेला की मृत्यु हुई। बोस्रा नगर के रहने वाले जेरह के पुत्र योबाब ने उसके स्थान पर राज्य किया। 34योबाब की मृत्यु हुई। तेमानी जाति के देश का निवासी हूशम ने उसके स्थान पर राज्य किया। 35हूशम की मृत्यु हुई। बदद के पुत्र हदद ने, जिसने मोआब के देश में मिद्यानी जाति को पराजित किया था, उसके स्थान पर राज्य किया। उसकी राजधानी का नाम अबीत है। 36हदद की मृत्यु हुई। मसरेका नगर के निवासी सम्ला ने उसके स्थान पर राज्य किया। 37सम्ला की मृत्यु हुई। फरात नदी के तट के रोहबोत नगर के निवासी शाऊल ने उसके स्थान पर राज्य किया। 38शाऊल की मृत्यु हुई। अकबोर के पुत्र बालहानन के उसके स्थान पर राज्य किया। 39अकबोर के पुत्र बालहानन की मृत्यु हुई। हदर ने उसके स्थान पर राज्य किया। उसकी राजधानी का नाम पाऊ है। उसकी पत्नी का नाम महेटबेल था। वह मेजाहब की नातिन और मटरेद की पुत्री थी।
40एसाव के वंशजों के मुखियों के नाम उनके कुल और निवास स्थानों के अनुसार ये हैं : तिम्ना, अल्बा, यतेत, 41आहलीबामा, एला, पीनोन, 42कनज, तेमान, मिबसार, 43मगदीएल और ईरम।
जो देश एदोम वंशियों ने अपने अधिकार में कर लिया था, उसके निवास स्थानों के अनुसार ये ही एदोम (अर्थात् एसाव, जो एदोम वंशियों का राष्ट्रपिता है) के वंशजों के मुखिया हैं।
ప్రస్తుతం ఎంపిక చేయబడింది:
उत्पत्ति 36: HINCLBSI
హైలైట్
కాపీ
సరిపోల్చండి
షేర్ చేయి
మీ పరికరాలన్నింటి వ్యాప్తంగా మీ హైలైట్స్ సేవ్ చేయబడాలనుకుంటున్నారా? సైన్ అప్ చేయండి లేదా సైన్ ఇన్ చేయండి
Hindi CL Bible - पवित्र बाइबिल
Copyright © Bible Society of India, 2015.
Used by permission. All rights reserved worldwide.