निर्गमन 31
31
बसलेल और ओहोलियाब
1फिर यहोवाह ने मोशेह से कहा, 2“सुनिए, मैंने यहूदाह गोत्र के हूर के पौत्र, उरी के पुत्र बसलेल को नाम लेकर बुलाया है. 3मैंने उन्हें मेरे आत्मा से प्रवीणता, समझ, बुद्धि और सब कामों की समझ देकर भर दिया है, 4ताकि वह सोना, चांदी एवं कांसे पर कलात्मक रचना कर सकें, 5जड़ने के उद्देश्य से पत्थर काटने में कुशल तथा लकड़ी के खोदने में बुद्धि से कलाकारी का काम कर सकें, 6और मैंने उनके साथ दान गोत्र के अहीसामक के पुत्र ओहोलियाब को सहायक चुना है.
“तथा उन सभी में जो योग्य हैं, उनको मैं समझ देता हूं कि वे वह सब बनाएं, जो मैंने आपसे कहा.
7“जैसे मिलनवाले तंबू,
साक्षी पत्र का संदूक, उसके ऊपर करुणासन,
और तंबू का सारा सामान,
8मेज़ तथा उसका सारा सामान,
शुद्ध सोने का दीया तथा उसका सारा सामान,
तथा धूप वेदी,
9होमबलि की वेदी तथा उसका सारा सामान,
तथा पाया सहित उसकी हौदी,
10बुने हुए वस्त्र,
तथा पुरोहित अहरोन तथा उनके पुत्रों के पवित्र वस्त्र,
जो वे पुरोहित का काम करते वक्त पहनेंगे;
11अभिषेक का तेल और सुगंधित धूप, जो पवित्रस्थान के लिए हैं,
“इन सब चीज़ों को वे परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार तैयार करें.”
शब्बाथ का दिन
12फिर यहोवाह ने मोशेह से कहा, 13“आप इस्राएलियों से कहें, ‘आप लोग मेरे शब्बाथ का दिन को मानें; क्योंकि यह आप लोगों की पीढ़ी से पीढ़ी तक मेरे एवं आप लोगों के बीच में एक चिन्ह होगा, ताकि आप लोग यह जान लें कि मैं ही यहोवाह हूं, जो आप लोगों को पवित्र करता हूं.
14“ ‘आप लोगों को शब्बाथ का दिन को मानना ही है, क्योंकि यह दिन आप लोगों के लिए पवित्र है. और जो व्यक्ति इसे अपवित्र करेंगे, वह निश्चय मार डाले जाएंगे; जो कोई विश्राम दिन पर कोई भी काम करेंगे, वह व्यक्ति उनके समाज में से मिटा दिये जाएं. 15छः दिन आप लोग काम कर सकते हैं, परंतु सातवां दिन पूरा शब्बाथ का विश्राम दिन होगा जो यहोवाह के लिए पवित्र है, जो कोई विश्राम के दिन में कुछ कामकाज करे वह निश्चय मार डाला जाए. 16इस्राएलियों में इस दिन को शब्बाथ का दिन मानकर उनकी सारी पीढ़ी हमेशा इस वाचा को याद रखते हुए इस दिन को मानें. 17यह मेरे तथा इस्राएलियों के बीच में पक्का वादा और चिन्ह है; क्योंकि छः दिनों में यहोवाह ने स्वर्ग तथा पृथ्वी को बनाया, लेकिन सातवें दिन उन्होंने आराम किया.’ ”
18जब यहोवाह सीनायी पर्वत पर मोशेह से बात कर चुके, तब परमेश्वर ने मोशेह को अपने हाथ से लिखी हुई करार की पट्टियां, पत्थर की दो पट्टियां दीं.
Selectat acum:
निर्गमन 31: HCV
Evidențiere
Copiază
Compară
Împărtășește
Dorești să ai evidențierile salvate pe toate dispozitivele? Înscrie-te sau conectează-te
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.