“इस्राएलियों को कहिए कि वे दीये के लिए जैतून का निकाला हुआ शुद्ध तेल लायें, जिससे दिये हमेशा जलते रहें, जो मिलनवाले तंबू के बीच वाले पर्दे से बाहर जो साक्षी पर्दे के सामने हैं. अहरोन और उनके पुत्र, सुबह से शाम तक, उन दीयों को यहोवाह के सामने जलता हुआ रखें. यह इस्राएलियों के लिए पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहनेवाला आदेश है.