निर्गमन 10:21-23
निर्गमन 10:21-23 HCV
तब यहोवाह ने मोशेह से कहा, “अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ाइए, ताकि पूरे मिस्र देश पर अंधेरा छा जाए—इतना गहरा अंधकार कि उसे स्पर्श कर सकें.” तब मोशेह ने अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ाया और पूरे मिस्र देश में तीन दिनों के लिए घोर अंधकार छाया रहा. कोई भी एक दूसरे को देख नहीं पाए और कोई भी अपनी जगह से तीन दिन तक नहीं हटे, लेकिन पूरे इस्राएलियों के घर में रोशनी थी.

