फ़रोह ने योसेफ़ से कहा, “आपके पिताजी एवं आपके भाई आपके पास आए हैं, पूरा मिस्र देश आपके लिए खुला है; अपने पिता एवं अपने भाइयों को गोशेन के सबसे अच्छे भाग में रहने की सुविधा दे दीजिए. और भाइयों में से कोई समझदार हों तो उन्हें मेरे पशुओं की देखभाल की पूरी जवाबदारी दे दीजिए.”