“जब फ़रोह आप लोगों से अद्भुत दिखाने को कहें, तब आप अहरोन से कहिए, ‘अपनी लाठी फ़रोह के सामने डाल दीजिए, ताकि वह सांप बन जाए.’ ”
इसलिये मोशेह तथा अहरोन फ़रोह के पास गए और ठीक वही किया, जैसा यहोवाह ने कहा था. अहरोन ने अपनी लाठी फ़रोह एवं उनके सेवकों के सामने डाल दी और वह सांप बन गई.