अब यदि आपकी उपस्थिति हमारे साथ नहीं रहेगी, तो सब लोग यह कैसे जानेंगे कि आपका अनुग्रह मुझ पर और इन लोगों के साथ है? और कौन सी ऐसी बात है जो हमें दूसरे लोगों के सामने अलग दिखाएगी?”
यहोवाह ने मोशेह से कहा, “मैं आपकी इस बात को भी मानूंगा, जो आपने मुझसे कही; क्योंकि आप मेरे प्रिय हैं और मेरा अनुग्रह आपके साथ है और आपका नाम मेरे ह्रदय में बसा है.”