1
रोमियों 8:28
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं अर्थात् जो उसके उद्देश्य के अनुसार बुलाए गए हैं, उनके लिए वह सब बातों को मिलाकर भलाई ही उत्पन्न करता है।
비교
रोमियों 8:28 살펴보기
2
रोमियों 8:38-39
क्योंकि मुझे निश्चय है कि न तो मृत्यु और न जीवन, न स्वर्गदूत न प्रधानताएँ, न वर्तमान न भविष्य, न शक्तियाँ, न ऊँचाई न गहराई, और न ही सृष्टि की कोई वस्तु हमें परमेश्वर के प्रेम से जो हमारे प्रभु मसीह यीशु में है, अलग कर सकेगी।
रोमियों 8:38-39 살펴보기
3
रोमियों 8:26
इसी प्रकार आत्मा भी हमारी निर्बलता में सहायता करता है; क्योंकि हम नहीं जानते कि हमें किस प्रकार प्रार्थना करनी चाहिए, परंतु आत्मा स्वयं ऐसी आहें भर भरकर जो वर्णन से बाहर हैं, हमारे लिए विनती करता है।
रोमियों 8:26 살펴보기
4
रोमियों 8:31
अतः इन बातों के विषय में हम क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारी ओर है तो हमारे विरुद्ध कौन हो सकता है?
रोमियों 8:31 살펴보기
5
रोमियों 8:1
अतः अब जो मसीह यीशु में हैं, उन पर दंड की आज्ञा नहीं; [वे शरीर के अनुसार नहीं बल्कि आत्मा के अनुसार चलते हैं।]
रोमियों 8:1 살펴보기
6
रोमियों 8:6
क्योंकि शरीर पर मन लगाना तो मृत्यु है, परंतु आत्मा पर मन लगाना जीवन और शांति है।
रोमियों 8:6 살펴보기
7
रोमियों 8:37
परंतु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हमसे प्रेम किया है जयवंत से भी बढ़कर हैं।
रोमियों 8:37 살펴보기
8
रोमियों 8:18
क्योंकि मैं समझता हूँ कि वर्तमान समय के दुःख इस योग्य नहीं हैं कि उनकी तुलना उस आने वाली महिमा से की जाए जो हम पर प्रकट होने वाली है।
रोमियों 8:18 살펴보기
9
रोमियों 8:35
कौन हमें मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश, या विपत्ति, या सताव, या अकाल, या नंगाई, या संकट, या तलवार?
रोमियों 8:35 살펴보기
10
रोमियों 8:27
मनों को जाँचनेवाला जानता है कि आत्मा की मनसा क्या है, क्योंकि वह परमेश्वर की इच्छा के अनुसार पवित्र लोगों के लिए विनती करता है।
रोमियों 8:27 살펴보기
11
रोमियों 8:14
अतः जितने परमेश्वर के आत्मा के द्वारा चलाए जाते हैं, वे परमेश्वर की संतान हैं।
रोमियों 8:14 살펴보기
12
रोमियों 8:5
क्योंकि शारीरिक व्यक्ति शरीर की बातों पर मन लगाते हैं, परंतु आत्मिक व्यक्ति आत्मा की बातों पर।
रोमियों 8:5 살펴보기
13
रोमियों 8:32
जिसने अपने पुत्र को भी न रख छोड़ा, बल्कि उसे हम सब के लिए दे दिया, तो वह उसके साथ हमें सब कुछ उदारता से क्यों न देगा?
रोमियों 8:32 살펴보기
14
रोमियों 8:16-17
आत्मा स्वयं हमारी आत्मा के साथ यह साक्षी देता है कि हम परमेश्वर की संतान हैं। अब यदि संतान हैं, तो उत्तराधिकारी भी—परमेश्वर के उत्तराधिकारी, और मसीह के सह-उत्तराधिकारी—जबकि हम उसके साथ महिमा पाने के लिए उसके साथ दुःख उठाते हैं।
रोमियों 8:16-17 살펴보기
15
रोमियों 8:7
क्योंकि शरीर पर मन लगाना तो परमेश्वर से शत्रुता करना है, वह न तो परमेश्वर की व्यवस्था के अधीन है, और न हो सकता है
रोमियों 8:7 살펴보기
16
रोमियों 8:19
सृष्टि बड़ी आशा से परमेश्वर के पुत्रों के प्रकट होने की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रही है।
रोमियों 8:19 살펴보기
17
रोमियों 8:22
क्योंकि हम जानते हैं कि सारी सृष्टि एक साथ अब तक कराहती और प्रसव की सी पीड़ा में तड़पती है
रोमियों 8:22 살펴보기
홈
성경
묵상
동영상