फिर परमेश्वर ने उससे कहा, “मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर हूँ। तू फूले-फले और बढे़; और तुझसे एक जाति बल्कि जातियों का एक समूह उत्पन्न होगा, और तेरे वंश में राजा उत्पन्न होंगे। जो देश मैंने अब्राहम और इसहाक को दिया, वही देश मैं तुझे देता हूँ, और तेरे बाद तेरे वंश को भी देता हूँ।”