Logò Ngwá Baịbụl
Akara Eji Eme Ọchịchọ

आमोस 9:13-14

आमोस 9:13-14 HCV

यह यहोवाह का कहना है, “ऐसे दिन आ रहे हैं, “जब हल चलानेवाले व्यक्ति फसल काटनेवाले से, और अंगूर को रौंदने वाले व्यक्ति पौधे रोपनेवाले से आगे निकल जाएंगे. नए अंगूर का मधु पर्वतों से टपकने लगेगा और सब पहाड़ियों से होकर बह जाएगा, और मैं अपने इस्राएली लोगों को बंधुआई से वापस ले आऊंगा. “वे नष्ट हुए नगरों का पुनर्निर्माण करेंगे और उनमें रहने लगेंगे. वे अंगूर की बारियां लगाएंगे और उनका दाखमधु पिएंगे; वे बगीचे लगाएंगे और उनके फलों को खाएंगे.