1
मत्तियाह 26:41
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
सजग रहिये, प्रार्थना करते रहिये, ऐसा न हो कि आप परीक्षा में पड़ जाएं. हां, निःसंदेह आत्मा तो तैयार है किंतु शरीर दुर्बल.”
Lee anya n'etiti ihe abụọ
Nyochaa मत्तियाह 26:41
2
मत्तियाह 26:38
उन्होंने शिष्यों से कहा, “मेरे प्राण इतने अधिक उदास हैं, मानो मेरी मृत्यु हो रही हो. मेरे साथ आप लोग भी जागते रहिये.”
Nyochaa मत्तियाह 26:38
3
मत्तियाह 26:39
तब येशु उनसे थोड़ी ही दूर जा मुख के बल गिरकर प्रार्थना करने लगे. उन्होंने परमेश्वर से निवेदन किया, “मेरे पिता, यदि संभव हो तो यह प्याला मुझसे टल जाए; फिर भी मेरी नहीं परंतु आपकी इच्छा के अनुरूप हो.”
Nyochaa मत्तियाह 26:39
4
मत्तियाह 26:28
यह वाचा का मेरा लहू है जो अनेकों की पाप क्षमा के लिए उंडेला जा रहा है.
Nyochaa मत्तियाह 26:28
5
मत्तियाह 26:26
जब वे भोजन के लिए बैठे, येशु ने रोटी ली, उसके लिए आशीष विनती की, उसे तोड़ी और शिष्यों को देते हुए कहा, “यह लीजिए, खाइए; यह मेरा शरीर है.”
Nyochaa मत्तियाह 26:26
6
मत्तियाह 26:27
तब येशु ने प्याला लिया, उसके लिए धन्यवाद दिया तथा शिष्यों को देते हुए कहा, “आप सब इसमें से पीजिये.
Nyochaa मत्तियाह 26:27
7
मत्तियाह 26:40
जब वह अपने शिष्यों के पास लौटे तो उन्हें सोया हुआ देख उन्होंने पेतरॉस से कहा, “अच्छा, आप लोग मेरे साथ एक घंटा भी सजग न रह सके!
Nyochaa मत्तियाह 26:40
8
मत्तियाह 26:29
मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं दाख का रस उस दिन तक नहीं पिऊंगा जब तक मैं अपने पिता के राज्य में आप लोगों के साथ दाखरस दोबारा नहीं पिऊं.”
Nyochaa मत्तियाह 26:29
9
मत्तियाह 26:75
पेतरॉस को येशु की वह कही हुई बात याद आई, “इसके पहले कि मुर्ग बांग दे आप मुझे तीन बार नकार चुके होंगे.” पेतरॉस बाहर गए और फूट-फूटकर रोने लगे.
Nyochaa मत्तियाह 26:75
10
मत्तियाह 26:46
उठिए! यहां से चलें. देखिये, जो मुझे पकड़वाने पर हैं, वह आ गए!”
Nyochaa मत्तियाह 26:46
11
मत्तियाह 26:52
येशु ने उन शिष्य से कहा, “अपनी तलवार को म्यान में रखिये! जो तलवार उठाते हैं, वे तलवार से ही नाश किए जाएंगे.
Nyochaa मत्तियाह 26:52