परमेश्वर ने उन बेटे का रोना सुना और स्वर्ग से परमेश्वर के दूत ने हागार से पूछा, “हे हागार, क्या हुआ आपको? डरिए मत; क्योंकि जहां आपके बेटे पड़े हैं, वहां से परमेश्वर ने उनके रोने को सुन लिया है. अब उठिए, अपने बेटे को उठाइए, क्योंकि मैं उनसे एक बड़ी जाति बनाऊंगा.”