1
निर्गमन 23:25-26
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
आप लोग यहोवाह, अपने परमेश्वर ही की आराधना करें और यहोवाह आप लोगों के अन्न और जल को आशीष देंगे. मैं आप लोगों के बीच से रोगों को दूर कर दूंगा. आप लोगों के देश में न तो गर्भपात होगा, न कोई स्त्री बांझ होंगी; और मैं आप लोगों की आयु को पूरी करूंगा.
Lee anya n'etiti ihe abụọ
Nyochaa निर्गमन 23:25-26
2
निर्गमन 23:20
“देखो, मैं आप लोगों के आगे एक दूत भेज रहा हूं, ताकि वह मार्ग में आप लोगों की रक्षा करे और आप लोगों को उस स्थान पर पहुंचाए जो मैंने तैयार किया है.
Nyochaa निर्गमन 23:20
3
निर्गमन 23:22
यदि आप लोग दीनता से उनकी बातों को मानेंगे तथा वह सब करेंगे जो मैंने कहा है, तब मैं आप लोगों के शत्रुओं का शत्रु तथा आप लोगों के विरोधियों का विरोधी बन जाऊंगा.
Nyochaa निर्गमन 23:22
4
निर्गमन 23:2-3
“बुराई करने के लिए न तो भीड़ में जाएं, और न किसी झगड़े में भीड़ के साथ मिलकर झूठ कहें; मुकदमे में अनुचित रूप से गरीब का पक्ष न लें.
Nyochaa निर्गमन 23:2-3
5
निर्गमन 23:1
“आप लोग झूठी बात न फैलाएं. बुरे व्यक्ति की सहायता के लिए झूठी गवाही न दें.
Nyochaa निर्गमन 23:1