1
निर्गमन 11:1
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
यहोवाह ने मोशेह से कहा, “फ़रोह तथा मिस्र पर मैं एक और कष्ट भेजूंगा. इसके बाद वह आप लोगों को यहां से जाने देंगे; और वह ज़रूर आप लोगों को यहां से निकालेंगे.
Lee anya n'etiti ihe abụọ
Nyochaa निर्गमन 11:1
2
निर्गमन 11:5-6
और मिस्र देश के हर पहले बेटे की मृत्यु हो जाएगी. फ़रोह के पहले बेटे से लेकर चक्की पीसने वाली के पहले बेटे और सब पशुओं के भी पहिलौठे मर जाएंगे. तब पूरे देश में दुःख का माहौल होगा; ऐसा न तो कभी इससे पहले हुआ, न ऐसा फिर कभी होगा.
Nyochaa निर्गमन 11:5-6
3
निर्गमन 11:9
इसके बाद यहोवाह ने मोशेह से कहा, “फ़रोह तो अब भी आपकी नहीं सुनेंगे, क्योंकि मैं मिस्र देश में और अद्भुत काम दिखाना चाहता हूं.”
Nyochaa निर्गमन 11:9