मलाकी 4:5-6 - Compare All Versions

मलाकी 4:5-6 HERV (पवित्र बाइबल)

यहोवा ने कहा, “देखो, मैं नबी एलिय्याह को तुम्हारे पास भेजूँगा। वह यहोवा के यहाँ से उस महान और भयंकर न्याय के समय से पहले आएगा। एलिय्याह माता—पिता को अपने बच्चों के समीप होने में सहायता करेगा। यह अवश्य घटित होगा, या मैं (परमेश्वर) आऊँगा और तुम्हारे देश को पूरी तरह नष्ट कर दूँगा!”

मलाकी 4:5-6 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

‘देखो, प्रभु के आतंकमय महादिवस के आगमन के पूर्व मैं नबी एलियाह को तुम्‍हारे पास भेजूंगा। वह माता-पिता के हृदय को उनकी सन्‍तान की ओर और सन्‍तान का हृदय उसके माता-पिता की ओर उन्‍मुख करेगा, ताकि सब लोग पश्‍चात्ताप करें। ऐसा न हो कि मैं पृथ्‍वी पर आऊं और उसका पूर्ण संहार कर दूं।’

मलाकी 4:5-6 HHBD (Hindi Holy Bible)

देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहिले, मैं तुम्हारे पास एलिय्याह नबी को भेजूंगा। और वह माता पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता-पिता की ओर फेरेगा; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी को सत्यानाश करूं॥

मलाकी 4:5-6 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

“देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले, मैं तुम्हारे पास एलिय्याह नबी को भेजूँगा। वह माता–पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता–पिता की ओर फेरेगा; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी का सत्यानाश करूँ।”

मलाकी 4:5-6 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

“देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले, मैं तुम्हारे पास एलिय्याह नबी को भेजूँगा। (मत्ती 11:14, मत्ती 17:11, मर. 9:12, लूका 1:17) और वह माता पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता-पिता की ओर फेरेगा; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी को सत्यानाश करूँ।”

मलाकी 4:5-6 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“देखिए, इसके पहले कि यहोवाह का वह बड़ा और भयानक दिन आए, मैं आप लोगों के पास एलियाह भविष्यवक्ता को भेजूंगा. वह माता-पिता के हृदय को उनके बच्चों की ओर, और बच्चों के हृदय को उनके माता-पिता की ओर कर देंगे; अन्यथा मैं आकर देश का पूरा सत्यानाश कर दूंगा.”