बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

मलाकी 2:15 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मलाकी 2:15 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

क्‍या प्रभु ने पति और पत्‍नी को एक हो जाने के लिए नहीं बनाया? तो क्‍या आत्‍मा इस में सम्‍मिलित नहीं है? और पति-पत्‍नी के एक होने का क्‍या उद्देश्‍य है? यही कि वे धर्मपरायण सन्‍तान उत्‍पन्न करें। अत: अपने प्रति सावधान रहो। कोई भी पति अपनी युवावस्‍था की पत्‍नी के प्रति विश्‍वासघात न करे।

मलाकी 2:15 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

क्या उसने एक ही को नहीं बनाया जब कि और आत्माएँ उसके पास थीं? और एक ही को क्यों बनाया? इसलिये कि वह परमेश्‍वर के योग्य सन्तान चाहता है। इसलिये तुम अपनी आत्मा के विषय में चौकस रहो, और तुम में से कोई अपनी जवानी की स्त्री से विश्‍वासघात न करे।

मलाकी 2:15 HHBD (Hindi Holy Bible)

क्या उसने एक ही को नहीं बनाया जब कि और आत्माएं उसके पास थीं? ओर एक ही को क्यों बनाया? इसलिये कि वह परमेश्वर के योग्य सन्तान चाहता है। इसलिये तुम अपनी आत्मा के विषय में चौकस रहो, और तुम में से कोई अपनी जवानी की स्त्री से विश्वासघात न करे।

मलाकी 2:15 HERV (पवित्र बाइबल)

परमेश्वर चाहता है कि पति और पत्नी एक शरीर और एक आत्मा हो जायें। क्यों जिससे उनके बच्चे पवित्र हों। अत: उस आध्यात्मिक एकता की रक्षा करो। अपनी पत्नी को न ठगो। वह तुम्हारी पत्नी तब से है जब से तुम युवक हुए।

मलाकी 2:15 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

क्या उसने एक ही को नहीं बनाया जबकि और आत्माएँ उसके पास थीं? और एक ही को क्यों बनाया? इसलिए कि वह परमेश्वर के योग्य सन्तान चाहता है। इसलिए तुम अपनी आत्मा के विषय में चौकस रहो, और तुम में से कोई अपनी जवानी की स्त्री से विश्वासघात न करे।

मलाकी 2:15 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

क्या आप लोगों को एक ही परमेश्वर ने नहीं बनाया है? आपकी देह और आत्मा परमेश्वर की है. और वही परमेश्वर किस बात की अपेक्षा करते हैं? श्रद्धा करनेवाली संतान. इसलिये सावधान रहिए, और अपनी जवानी के दिनों की पत्नी के साथ विश्वासघात मत करिए.