योहन 21:3 - Compare All Versions

योहन 21:3 HERV (पवित्र बाइबल)

शमौन पतरस ने उनसे कहा, “मैं मछली पकड़ने जा रहा हूँ।” वे उससे बोले, “हम भी तेरे साथ चल रहे हैं।” तो वे उसके साथ चल दिये और नाव में बैठ गये। पर उस रात वे कुछ नहीं पकड़ पाये।

योहन 21:3 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

सिमोन पतरस ने उन से कहा, “मैं मछली पकड़ने जा रहा हूँ।” वे उससे बोले, “हम भी तुम्‍हारे साथ चलते हैं।” वे चल पड़े और नाव पर सवार हुए, किन्‍तु उस रात उन्‍हें कुछ नहीं मिला।

योहन 21:3 HHBD (Hindi Holy Bible)

शमौन पतरस ने उन से कहा, मैं मछली पकड़ने को जाता हूं: उन्होंने उस से कहा, हम भी तेरे साथ चलते हैं: सो वे निकलकर नाव पर चढ़े, परन्तु उस रात कुछ न पकड़ा।

योहन 21:3 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

शमौन पतरस ने उनसे कहा, “मैं मछली पकड़ने जा रहा हूँ।” उन्होंने उससे कहा, “हम भी तेरे साथ चलते हैं।” अत: वे निकलकर नाव पर चढ़े, परन्तु उस रात कुछ न पकड़ा।

योहन 21:3 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

शमौन पतरस ने उनसे कहा, “मैं मछली पकड़ने जाता हूँ।” उन्होंने उससे कहा, “हम भी तेरे साथ चलते हैं।” इसलिए वे निकलकर नाव पर चढ़े, परन्तु उस रात कुछ न पकड़ा।

योहन 21:3 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

शिमओन पेतरॉस ने उनसे कहा, “मैं तो दोबारा मछली पकड़ना आरंभ कर रहा हूं.” शेष सभी ने कहा, “चलिए, हम भी आपके साथ चलते हैं.” तब वे वहां से निकलकर नाव में आ गए. उस रात वे एक भी मछली न पकड़ सके.