सामग्री पर जाएं

निर्गमन 20:1-3 - सभी संस्करणों की तुलना करें

निर्गमन 20:1-3 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

परमेश्‍वर ने ये समस्‍त वचन कहे : ‘मैं प्रभु, तेरा परमेश्‍वर हूं, जो तुझे मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से बाहर निकाल लाया। तू मेरे अतिरिक्‍त किसी और को ईश्‍वर नहीं मानना।

निर्गमन 20:1-3 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

तब परमेश्‍वर ने ये सब वचन कहे : “मैं तेरा परमेश्‍वर यहोवा हूँ, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल लाया है। “तू मुझे छोड़ दूसरों को ईश्‍वर करके न मानना।

निर्गमन 20:1-3 HHBD (Hindi Holy Bible)

तब परमेश्वर ने ये सब वचन कहे, कि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूं, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात मिस्र देश से निकाल लाया है॥ तू मुझे छोड़ दूसरों को ईश्वर करके न मानना॥

निर्गमन 20:1-3 HERV (पवित्र बाइबल)

तब परमेश्वर ने ये बातें कहीं, “मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ। मैं तुम्हें मिस्र देश से बाहर लाया। मैंने तुम्हें दासता से मुक्त किया। इसलिए तुम्हें निश्चय ही इन आदेशों का पालन करना चाहिए। “तुम्हे मेरे अतिरिक्त किसी अन्य देवता को, नहीं मानना चाहिए।

निर्गमन 20:1-3 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

तब परमेश्वर ने ये सब वचन कहे, “मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल लाया है। “तू मुझे छोड़ दूसरों को परमेश्वर करके न मानना।

निर्गमन 20:1-3 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

तब परमेश्वर ने कहा: “मैं ही हूं यहोवाह, आपका परमेश्वर, जिन्होंने आपको मिस्र देश के बंधन से छुड़ाया है. “मेरे अलावा आप किसी दूसरे को ईश्वर नहीं मानेंगे.