2 थिस्सलुनीकियों 3:1-3 - Compare All Versions
2 थिस्सलुनीकियों 3:1-3 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! अन्त में यह: आप हमारे लिए प्रार्थना करें जिससे प्रभु का वचन शीघ्र ही फैल जाये तथा सब जगह सम्मान के साथ स्वीकार किया जाए। जैसा कि आप लोगों के बीच में हुआ है; और यह भी कि टेढ़े तथा दुष्ट लोगों से हम बच निकलें, क्योंकि सभी विश्वासी नहीं हैं। परन्तु प्रभु विश्वसनीय है। वह आप लोगों को सुदृढ़ बनाये रखेगा और बुराई से आपकी रक्षा करेगा।
2 थिस्सलुनीकियों 3:1-3 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अन्त में, हे भाइयो, हमारे लिये प्रार्थना किया करो कि प्रभु का वचन ऐसा शीघ्र फैले और महिमा पाए, जैसा तुम में हुआ, और हम टेढ़े और दुष्ट मनुष्यों से बचे रहें क्योंकि हर एक में विश्वास नहीं। परन्तु प्रभु सच्चा है; वह तुम्हें दृढ़ता से स्थिर करेगा और उस दुष्ट से सुरक्षित रखेगा।
2 थिस्सलुनीकियों 3:1-3 HHBD (Hindi Holy Bible)
निदान, हे भाइयो, हमारे लिये प्रार्थना किया करो, कि प्रभु का वचन ऐसा शीघ्र फैले, और महिमा पाए, जैसा तुम में हुआ। और हम टेढ़े और दुष्ट मनुष्यों से बचे रहें क्योंकि हर एक में विश्वास नहीं॥ परन्तु प्रभु सच्चा है; वह तुम्हें दृढ़ता से स्थिर करेगा: और उस दुष्ट से सुरक्षित रखेगा।
2 थिस्सलुनीकियों 3:1-3 HERV (पवित्र बाइबल)
हे भाईयों, तुम्हें कुछ और बातें हमें बतानी हैं। हमारे लिए प्रार्थना करो कि प्रभु का संदेश तीव्रता से फैले और महिमा पाए। जैसा कि तुम लोगों के बीच हुआ है। प्रार्थना करो कि हम भटके हुओं और दुष्ट मनुष्यों से दूर रहें। (क्योंकि सभी लोगों का तो प्रभु में विश्वास नहीं होता।) किन्तु प्रभु तो विश्वासपूर्ण है। वह तुम्हारी शक्ति बढ़ाएगा और तुम्हें उस दुष्ट से बचाए रखेगा।
2 थिस्सलुनीकियों 3:1-3 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अन्त में, हे भाइयों, हमारे लिये प्रार्थना किया करो, कि प्रभु का वचन ऐसा शीघ्र फैले, और महिमा पाए, जैसा तुम में हुआ। और हम टेढ़े और दुष्ट मनुष्यों से बचे रहें क्योंकि हर एक में विश्वास नहीं। परन्तु प्रभु विश्वासयोग्य है; वह तुम्हें दृढ़ता से स्थिर करेगा: और उस दुष्ट से सुरक्षित रखेगा।
2 थिस्सलुनीकियों 3:1-3 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
अंत में, प्रिय भाइयो और बहनो, हमारे लिए प्रार्थना कीजिए कि प्रभु का संदेश तेज गति से हर जगह फैलता जाए और उसे महिमा प्राप्त हो, ठीक जैसी आप लोगों के बीच. और यह भी कि हम टेढ़े मनवाले व्यक्तियों तथा दुष्ट मनुष्यों से सुरक्षित रहें क्योंकि विश्वास का वरदान सभी ने प्राप्त नहीं किया है. किंतु प्रभु विश्वासयोग्य हैं. वही आप लोगों को स्थिर करेंगे और उस दुष्ट से आप लोगों की रक्षा करेंगे.