1 शमूएल 2:1-10

1 शमूएल 2:1-10 पवित्र बाइबल (HERV)

हन्ना ने कहा: “यहोवा, में, मेरा हृदय प्रसन्न है! मैं अपने परमेश्वर में शक्तिमती अनुभव करती हूँ! मैं अपनी विजय से पूर्ण प्रसन्न हूँ! और अपने शत्रुओं की हँसी उड़ाई हूँ। यहोवा के सदृश कोई पवित्र परमेश्वर नहीं। तेरे अतिरिक्त कोई परमेश्वर नहीं! परमेश्वर के अतिरिक्त कोई आश्रय शिला नहीं। बन्द करो डींगों का हाँकना! घमण्ड भरी बातें न करो! क्यों? क्योंकि यहोवा परमेश्वर सब कुछ जानता है, परमेश्वर लोगों को राह दिखाता है और उनका न्याय करता है। शक्तिशाली योद्धाओं के धनुष टूटते हैं! और दुर्बल शक्तिशाली बनते हैं! जो लोग बीते समय में बहुत भोजन वाले थे, उन्हें अब भोजन पाने के लिये काम करना होगा। किन्तु जो बीते समय में भूखे थे, वे अब भोजन पाकर मोटे हो रहे हैं! जो स्त्री बच्चा उत्पन्न नहीं कर सकती थी अब सात ब्च्चों वाली है! किन्तु जो बहुत बच्चों वाली थी, दु:खी है क्योंकि उसके बच्चे चले गये। “यहोवा लोगों को मृत्यु देता है, और वह उन्हें जीवित रहने देता है। यहोवा लोगों को मृत्युस्थल व अधोलोक को पहुँचाता है, और पुन: वह उन्हें जीवन देकर उठाता है। यहोवा लोगों को दीन बनाता है, और यहोवा ही लोगों को धनी बनाता है। यहोवा लोगों को नीचा करता है, और वह लोगों को ऊँचा उठाता है। यहोवा कंगालों को धूलि से उठाता है। यहोवा उनके दुःख को दूर करता है। यहोवा कंगालों को राजाओं के साथ बिठाता है। यहोवा कंगालों को प्रतिष्ठित सिंहासन पर बिठाता है। पूरा जगत अपनी नींव तक यहोवा का है! यहोवा जगत को उन खम्भों पर टिकाया है! “यहोवा अपने पवित्र लोगों की रक्षा करता है। वह उन्हें ठोकर खाकर गिरने से बचाता है। किन्तु पापी लोग नष्ट किये जाएंगे। वे घोर अंधेरे में गिरेंगे। उनकी शक्ति उन्हें विजय प्राप्त करने में सहायक नहीं होगी। यहोवा अपने शत्रुओं को नष्ट करता है। सर्वोच्च परमेश्वर लोगों के विरुद्ध गगन में गरजेगा। यहोवा सारी पृथ्वी का न्याय करेगा। यहोवा अपने राजा को शक्ति देगा। वह अपने अभीषिक्त राजा को शक्तिशाली बनायेगा।”

1 शमूएल 2:1-10 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)

हन्नाह ने प्रार्थना की और कहा: ‘मेरा हृदय प्रभु में फूला नहीं समा रहा है। मेरे परमेश्‍वर के कारण मेरा सिर ऊंचा हुआ है। अब अपने शत्रुओं के प्रति मेरा मुँह खुल गया है; अपने उद्धारकर्ता के कारण मैं आनन्‍द मनाती हूँ। ‘प्रभु के सदृश कोई पवित्र नहीं है। निस्‍सन्‍देह उसके अतिरिक्‍त कोई नहीं है। हमारे परमेश्‍वर जैसी कोई चट्टान नहीं है। अब गर्व के बोल मत बोलो। तुम्‍हारे मुँह से धृष्‍ट वचन न निकलें; क्‍योंकि प्रभु सर्वज्ञ परमेश्‍वर है, वही कर्मों को तौलता है। शक्‍तिशाली योद्धाओं के धनुष टूट गए, पर निर्बल शक्‍ति-सम्‍पन्न हो गए। भर पेट भोजन करने वालों को अब रोटी के लिए मजदूरी करनी पड़ी; किन्‍तु भूखों को लूट के कारण भूख से छुट्टी मिल गई। बांझ स्‍त्री ने सात बार जन्‍म दिया, पर अनेक पुत्रों की माता उजड़ गई! ‘प्रभु ही प्राण लेने वाला, और वही प्राण देने वाला है! वही अधोलोक में ले जाने वाला, और वही मृतक को जिलाने वाला है। प्रभु ही व्यक्‍ति को निर्धन बनाने वाला, और वही धनवान बनाने वाला है; वही गिराने वाला, और वही उठाने वाला है। वह दुर्बलों को धूल से उठाकर खड़ा करता है, दरिद्रों को राख के ढेर से निकालकर उठाता है। वह उन्‍हें शासकों के साथ बैठाता है; वह उन्‍हें सम्‍मानित आसन का उत्तराधिकारी बनाता है; क्‍योंकि पृथ्‍वी के आधार-स्‍तम्‍भ प्रभु के ही हैं, इन पर ही उसने जगत को खड़ा किया है। ‘अपने भक्‍तों के कदमों की रक्षा प्रभु करता है; किन्‍तु अन्‍धकार में दुर्जन चुप किए जाएँगे; क्‍योंकि मनुष्‍य केवल अपने बाहु-बल से प्रबल नहीं होता है। प्रभु के विरोधी टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएँगे; सर्वोच्‍च प्रभु आकाश से उन पर गरजेगा। वह पृथ्‍वी के सीमांतों तक न्‍याय करेगा; वह अपने राजा को शक्‍ति प्रदान करेगा, और अपने अभिषिक्‍त का सिर ऊंचा उठाएगा।’

1 शमूएल 2:1-10 Hindi Holy Bible (HHBD)

और हन्ना ने प्रार्थना करके कहा, मेरा मन यहोवा के कारण मगन है; मेरा सींग यहोवा के कारण ऊंचा, हुआ है। मेरा मुंह मेरे शत्रुओं के विरुद्ध खुल गया, क्योंकि मैं तेरे किए हुए उद्धार से आनन्दित हूं। यहोवा के तुल्य कोई पवित्र नहीं, क्योंकि तुझ को छोड़ और कोई है ही नहीं; और हमारे परमेश्वर के समान कोई चट्टान नहीं है॥ फूलकर अहंकार की ओर बातें मत करो, और अन्धेर की बातें तुम्हारे मुंह से न निकलें; क्योंकि यहोवा ज्ञानी ईश्वर है, और कामों को तौलने वाला है॥ शूरवीरों के धनुष टूट गए, और ठोकर खाने वालों की कटि में बल का फेंटा कसा गया॥ जो पेट भरते थे उन्हें रोटी के लिये मजदूरी करनी पड़ी, जो भूखे थे वे फिर ऐसे न रहे। वरन जो बांझ थी उसके सात हुए, और अनेक बालकों की माता घुलती जाती है। यहोवा मारता है और जिलाता भी है; वही अधोलोक में उतारता और उस से निकालता भी है॥ यहोवा निर्धन करता है और धनी भी बनाता है, वही नीचा करता और ऊंचा भी करता है। वह कंगाल को धूलि में से उठाता; और दरिद्र को घूरे में से निकाल खड़ा करता है, ताकि उन को अधिपतियों के संग बिठाए, और महिमायुक्त सिंहासन के अधिकारी बनाए। क्योंकि पृथ्वी के खम्भे यहोवा के हैं, और उसने उन पर जगत को धरा है। वह अपने भक्तों के पावों को सम्भाले रहेगा, परन्तु दुष्ट अन्धियारे में चुपचाप पड़े रहेंगे; क्योंकि कोई मनुष्य अपने बल के कारण प्रबल न होगा॥ जो यहोवा से झगड़ते हैं वे चकनाचूर होंगे; वह उनके विरुद्ध आकाश में गरजेगा। यहोवा पृथ्वी की छोर तक न्याय करेगा; और अपने राजा को बल देगा, और अपने अभिषिक्त के सींग को ऊंचा करेगा॥

1 शमूएल 2:1-10 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)

तब हन्ना ने प्रार्थना करके कहा, “मेरा मन यहोवा के कारण मगन है; मेरा सींग यहोवा के कारण ऊँचा हुआ है। मेरा मुँह मेरे शत्रुओं के विरुद्ध खुल गया, क्योंकि मैं तेरे किए हुए उद्धार से आनन्दित हूँ। “यहोवा के तुल्य कोई पवित्र नहीं, क्योंकि तुझ को छोड़ और कोई है ही नहीं; और हमारे परमेश्‍वर के समान कोई चट्टान नहीं है। फूलकर अहँकार की और बातें मत करो, और अन्धेर की बातें तुम्हारे मुँह से न निकलें; क्योंकि यहोवा ज्ञानी ईश्‍वर है, और कामों का तौलनेवाला है। शूरवीरों के धनुष टूट गए, और ठोकर खानेवालों की कटि में बल का फेंटा कसा गया। जो पेट भरते थे उन्हें रोटी के लिये मज़दूरी करनी पड़ी, जो भूखे थे वे फिर ऐसे न रहे। वरन् जो बाँझ थी उसके सात हुए, और अनेक बालकों की माता घुलती जाती है। यहोवा मारता है और जिलाता भी है; वही अधोलोक में उतारता और उससे निकालता भी है। यहोवा निर्धन करता है और धनी भी बनाता है, वही नीचा करता और ऊँचा भी करता है। वह कंगाल को धूलि में से उठाता; और दरिद्र को घूरे में से निकाल खड़ा करता है, ताकि उनको अधिपतियों के संग बिठाए, और महिमायुक्‍त सिंहासन के अधिकारी बनाए। क्योंकि पृथ्वी के खम्भे यहोवा के हैं, और उसने उन पर जगत को धरा है। “वह अपने भक्‍तों के पाँवों को सम्भाले रहेगा, परन्तु दुष्‍ट अन्धियारे में चुपचाप पड़े रहेंगे; क्योंकि कोई मनुष्य अपने बल के कारण प्रबल न होगा। जो यहोवा से झगड़ते हैं वे चकनाचूर होंगे; वह उनके विरुद्ध आकाश में गरजेगा। यहोवा पृथ्वी की छोर तक न्याय करेगा; और अपने राजा को बल देगा, और अपने अभिषिक्‍त के सींग को ऊँचा करेगा।”

1 शमूएल 2:1-10 इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (IRVHIN)

तब हन्ना ने प्रार्थना करके कहा, “मेरा मन यहोवा के कारण मगन है; मेरा सींग यहोवा के कारण ऊँचा हुआ है। मेरा मुँह मेरे शत्रुओं के विरुद्ध खुल गया, क्योंकि मैं तेरे किए हुए उद्धार से आनन्दित हूँ। (लूका 1:46,47) “यहोवा के तुल्य कोई पवित्र नहीं, क्योंकि तुझको छोड़ और कोई है ही नहीं; और हमारे परमेश्वर के समान कोई चट्टान नहीं है। फूलकर अहंकार की ओर बातें मत करो, और अंधेर की बातें तुम्हारे मुँह से न निकलें; क्योंकि यहोवा ज्ञानी परमेश्वर है, और कामों को तौलनेवाला है। शूरवीरों के धनुष टूट गए, और ठोकर खानेवालों की कमर में बल का फेंटा कसा गया। जो पेट भरते थे उन्हें रोटी के लिये मजदूरी करनी पड़ी, जो भूखे थे वे फिर ऐसे न रहे। वरन् जो बाँझ थी उसके सात हुए, और अनेक बालकों की माता घुलती जाती है। (लूका 1:53) यहोवा मारता है और जिलाता भी है; वही अधोलोक में उतारता और उससे निकालता भी है। यहोवा निर्धन करता है और धनी भी बनाता है, वही नीचा करता और ऊँचा भी करता है। (लूका 1:52) वह कंगाल को धूलि में से उठाता; और दरिद्र को घूरे में से निकाल खड़ा करता है, ताकि उनको अधिपतियों के संग बैठाए, और महिमायुक्त सिंहासन के अधिकारी बनाए। क्योंकि पृथ्वी के खम्भे यहोवा के हैं, और उसने उन पर जगत को धरा है। “वह अपने भक्तों के पाँवों को सम्भाले रहेगा, परन्तु दुष्ट अंधियारे में चुपचाप पड़े रहेंगे; क्योंकि कोई मनुष्य अपने बल के कारण प्रबल न होगा। जो यहोवा से झगड़ते हैं वे चकनाचूर होंगे; वह उनके विरुद्ध आकाश में गरजेगा। यहोवा पृथ्वी की छोर तक न्याय करेगा; और अपने राजा को बल देगा, और अपने अभिषिक्त के सींग को ऊँचा करेगा।” (लूका 1:69)

1 शमूएल 2:1-10 सरल हिन्दी बाइबल (HCV)

फिर हन्‍नाह ने यह प्रार्थना गीत गाया: “मेरा हृदय यहोवाह में आनंद कर रहा है; यहोवाह ने मेरे सींग को ऊंचा किया है, मैं ऊंचे स्वर में शत्रुओं के विरुद्ध बोलूंगी, क्योंकि मैं अपनी जय में आनंदित हूं. “पवित्रता में कोई भी यहोवाह समान नहीं है; आपके अलावा दूसरा कोई भी नहीं है; हमारे परमेश्वर समान चट्टान कोई नहीं. “घमण्ड की बातें अब खत्म कर दी जाएं, कि कोई भी अहंकार भरी बातें आप लोगों के मुंह से न निकले, क्योंकि यहोवाह ही वह परमेश्वर हैं, जो सर्वज्ञानी हैं, वह मनुष्य के कामों को परखते रहते हैं. “वीरों के धनुष तोड़ दिए गए हैं, परंतु जो कमजोर थे उनका बल स्थिर हो गया. वे, जो भरपेट भोजन कर संतुष्ट रहते थे, वे अब मजदूरी पाने के लिए काम ढूंढ़ रहे हैं. परंतु जो भूखे रहा करते थे, अब भूखे न रहे. वह जो बांझ हुआ करती थीं, आज सात संतानों की जननी हैं, परंतु वह, जो अनेक संतान की माता हैं, उनकी स्थिति दयनीय हो गई है. “यहोवाह ही हैं, जो प्राण ले लेते तथा जीवनदान देते हैं; वही अधोलोक में भेज देते, तथा वही जीवित करते हैं. यहोवाह ही कंगाल बनाते, तथा वही धनी बनाते हैं; वही गिराते हैं और वही उन्‍नत करते हैं. वह निर्धन को धूलि से उठाते हैं, वही दरिद्रों को भस्म के ढेर से उठाकर उन्‍नत करते हैं; कि वे प्रधानों के सामने बैठ सम्मानित किए जाएं, तथा वे ऊंचे पद पर बैठाए जाएं. “पृथ्वी की नींव यहोवाह की है; उन्होंने इन्हीं पर पृथ्वी की स्थापना की है. वह अपने श्रद्धालुओं की रक्षा करते रहते हैं, परंतु दुष्टों को अंधकार में निःशब्द कर दिया जाता है. “क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपने बल के कारण विजयी नहीं होते; यहोवाह के विरोधी चकनाचूर कर दिए जाएंगे. यहोवाह स्वर्ग से उनके विरुद्ध बिजली गिराएंगे; यहोवाह का न्याय पृथ्वी की एक छोर से दूसरी छोर तक होता है.

1 शमूएल 2:1-10

1 शमूएल 2:1-10 HINCLBSI1 शमूएल 2:1-10 HINCLBSI1 शमूएल 2:1-10 HINCLBSI