रोमियों 16:25-27
रोमियों 16:25-27 HCV
अब उन परमेश्वर को, जो आप लोगों को मेरे सुसमाचार और येशु मसीह के प्रचार द्वारा और सशक्त कर सकते हैं, उस भेद के प्रकाशन के अनुसार, जो सनातन से छिपाकर रखा गया था; जिसे अब सनातन परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार भविष्यद्वक्ताओं के अभिलेखों द्वारा सभी राष्ट्रों पर प्रकट कर दिया गया है कि इसके द्वारा वे विश्वास की आज्ञाकारिता की ओर आगे बढ़ें, येशु मसीह के द्वारा उन एकमात्र ज्ञानी परमेश्वर की महिमा सदा-सर्वदा होती रहे! आमेन.

