प्रेरितों 5:29-32

प्रेरितों 5:29-32 HCV

पेतरॉस तथा प्रेरितों ने इसका उत्तर दिया, “हम तो मनुष्यों की बजाय परमेश्वर के ही आज्ञाकारी रहेंगे. हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने येशु को मरे हुओं में से जीवित कर दिया, जिनकी आप लोगों ने क्रूस के काठ पर लटकाकर हत्या कर दी थी, जिन्हें परमेश्वर ने अपनी दायीं ओर सृष्टिकर्ता और उद्धारकर्ता के पद पर बैठाया कि वह इस्राएल को मन फिराव और पाप क्षमा प्रदान करें. हम इन घटनाओं के गवाह हैं—तथा पवित्र आत्मा भी, जिन्हें परमेश्वर ने अपनी आज्ञा माननेवालों को दिया है.”