1
1 कुरिन्थियों 13:4-5
Hindi Holy Bible
प्रेम धीरजवन्त है, और कृपाल है; प्रेम डाह नहीं करता; प्रेम अपनी बड़ाई नहीं करता, और फूलता नहीं। वह अनरीति नहीं चलता, वह अपनी भलाई नहीं चाहता, झुंझलाता नहीं, बुरा नहीं मानता।
तुलना
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:4-5
2
1 कुरिन्थियों 13:7
वह सब बातें सह लेता है, सब बातों की प्रतीति करता है, सब बातों की आशा रखता है, सब बातों में धीरज धरता है।
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:7
3
1 कुरिन्थियों 13:6
कुकर्म से आनन्दित नहीं होता, परन्तु सत्य से आनन्दित होता है।
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:6
4
1 कुरिन्थियों 13:13
पर अब विश्वास, आशा, प्रेम थे तीनों स्थाई है, पर इन में सब से बड़ा प्रेम है।
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:13
5
1 कुरिन्थियों 13:8
प्रेम कभी टलता नहीं; भविष्यद्वाणियां हों, तो समाप्त हो जाएंगी, भाषाएं हो तो जाती रहेंगी; ज्ञान हो, तो मिट जाएगा।
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:8
6
1 कुरिन्थियों 13:1
यदि मैं मनुष्यों, और सवर्गदूतों की बोलियां बोलूं, और प्रेम न रखूं, तो मैं ठनठनाता हुआ पीतल, और झंझनाती हुई झांझ हूं।
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:1
7
1 कुरिन्थियों 13:2
और यदि मैं भविष्यद्वाणी कर सकूं, और सब भेदों और सब प्रकार के ज्ञान को समझूं, और मुझे यहां तक पूरा विश्वास हो, कि मैं पहाड़ों को हटा दूं, परन्तु प्रेम न रखूं, तो मैं कुछ भी नहीं।
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:2
8
1 कुरिन्थियों 13:3
और यदि मैं अपनी सम्पूर्ण संपत्ति कंगालों को खिला दूं, या अपनी देह जलाने के लिये दे दूं, और प्रेम न रखूं, तो मुझे कुछ भी लाभ नहीं।
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:3
9
1 कुरिन्थियों 13:11
जब मैं बालक था, तो मैं बालकों की नाईं बोलता था, बालकों का सा मन था बालकों की सी समझ थी; परन्तु सियाना हो गया, तो बालकों की बातें छोड़ दी।
खोजें 1 कुरिन्थियों 13:11
होम
बाइबिल
योजनाएँ
वीडियो