1
ख़ुरूज 20:2-3
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
“मैं रब तेरा ख़ुदा हूँ जो तुझे मुल्के-मिसर की ग़ुलामी से निकाल लाया। मेरे सिवा किसी और माबूद की परस्तिश न करना।
Compare
ख़ुरूज 20:2-3 ખોજ કરો
2
ख़ुरूज 20:4-5
अपने लिए बुत न बनाना। किसी भी चीज़ की मूरत न बनाना, चाहे वह आसमान में, ज़मीन पर या समुंदर में हो। न बुतों की परस्तिश, न उनकी ख़िदमत करना, क्योंकि मैं तेरा रब ग़यूर ख़ुदा हूँ। जो मुझसे नफ़रत करते हैं उन्हें मैं तीसरी और चौथी पुश्त तक सज़ा दूँगा।
ख़ुरूज 20:4-5 ખોજ કરો
3
ख़ुरूज 20:12
अपने बाप और अपनी माँ की इज़्ज़त करना। फिर तू उस मुल्क में जो रब तेरा ख़ुदा तुझे देनेवाला है देर तक जीता रहेगा।
ख़ुरूज 20:12 ખોજ કરો
4
ख़ुरूज 20:8
सबत के दिन का ख़याल रखना। उसे इस तरह मनाना कि वह मख़सूसो-मुक़द्दस हो।
ख़ुरूज 20:8 ખોજ કરો
5
ख़ुरूज 20:7
रब अपने ख़ुदा का नाम बेमक़सद या ग़लत मक़सद के लिए इस्तेमाल न करना। जो भी ऐसा करता है उसे रब सज़ा दिए बग़ैर नहीं छोड़ेगा।
ख़ुरूज 20:7 ખોજ કરો
6
ख़ुरूज 20:9-10
हफ़ते के पहले छः दिन अपना काम-काज कर, लेकिन सातवाँ दिन रब तेरे ख़ुदा का आराम का दिन है। उस दिन किसी तरह का काम न करना। न तू, न तेरा बेटा, न तेरी बेटी, न तेरा नौकर, न तेरी नौकरानी और न तेरे मवेशी। जो परदेसी तेरे दरमियान रहता है वह भी काम न करे।
ख़ुरूज 20:9-10 ખોજ કરો
7
ख़ुरूज 20:17
अपने पड़ोसी के घर का लालच न करना। न उस की बीवी का, न उसके नौकर का, न उस की नौकरानी का, न उसके बैल और न उसके गधे का बल्कि उस की किसी भी चीज़ का लालच न करना।”
ख़ुरूज 20:17 ખોજ કરો
8
ख़ुरूज 20:16
अपने पड़ोसी के बारे में झूटी गवाही न देना।
ख़ुरूज 20:16 ખોજ કરો
9
ख़ुरूज 20:14
ज़िना न करना।
ख़ुरूज 20:14 ખોજ કરો
10
ख़ुरूज 20:13
क़त्ल न करना।
ख़ुरूज 20:13 ખોજ કરો
11
ख़ुरूज 20:15
चोरी न करना।
ख़ुरूज 20:15 ખોજ કરો