YouVersion Logo
Search Icon

- पैलो इतिहास 2

2
यहूदा की बंसावली
1इस्राएल के मोंड़ा जे भए: रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्‍साकार, जबूलून, 2दान, यूसुफ, बिन्‍यामीन, नप्‍ताली, गाद और आशेर।
3यहूदा के जे मोंड़ा भए: एर, ओनान और शेला; ऊके जे तीनईं मोंड़ा, बतशू नाओं एक कनानी बईयर सें पैदा भए। यहूदा कौ जेठा एर, यहोवा परमेसुर की नजर में बुरओ हतो, ईसें ऊने ऊहों मार डालो। 4यहूदा की बहू तामार सें ऊके पेरेस और जेरह पैदा भए। यहूदा के कुल्‍ल पांच मोंड़ा भए।
5पेरेस के मोंड़ा: हेस्रोन और हामूल। 6जेरह के मोंड़ा: जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा, सब मिलाकें पांच हते। 7फिन कर्मी के मोंड़ा: आकार, जौन #- यहोशू 7:1.अरपण करी भई बस्‍तों के बारे में बिसवासघात करके इस्राएलियन कौ दुख दैबेवारो भओ; 8और एतान कौ मोंड़ा अजर्याह हतो।
दाऊद की बंसावली
9हेस्‍त्रोन के जौन मोंड़ा भए बे यरह्येल, राम और कलूबै हते। 10राम सें अम्‍मीनादाब, और अम्‍मीनादाब सें नहशोन पैदा भओ जौन यहूदावंसियों कौ परधान बनो। 11नहशोन सें सल्‍मा और सल्‍मा सें बोअज; 12और बोअज सें ओबेद, और ओबेद सें यिशै पैदा भओ। 13यिशै सें ऊकौ जेठा एलीआब, और दूसरो अबीनादाब, तीसरो शिमा, 14चौथो नतनेल, और पांचवों रद्दैं, 15छठवों ओसेम, और सांतवों दाऊद पैदा भओ। 16इनकी बहनें सरूयाह और अबीगैल हतीं। सरूयाह के मोंड़ा अबीशै, योआब और असाहेल जे तीनईं हते। 17अबीगैल सें अमासा पैदा भओ, और अमासा कौ बाप इश्‍माएली येतेर हतो।
हेस्‍त्रोन के बंसज
18हेस्‍त्रोन के मोंड़ा कालेब के अजूबा नाओं की बईयर सें, और यरीओत सें मोंड़ा पैदा भए और ईके मोंड़ा जे भए, मतलब येशेर, शोबाब और अर्दाेन। 19जब अजूबा मर गई, तब कालेब ने एप्रात सें ब्‍याव करो; और जीसें हूर पैदा भओ। 20हूर सें ऊरी और ऊरी सें बसलेल पैदा भओ।
21ईके बाद हेस्‍त्रोन गिलाद के बाप माकीर की मोंड़ी के लिगां गओ, जीहों ऊने तब ब्‍याह लओ, जब ऊ साठ साल कौ हतो, और ऊसें सगूब पैदा भओ; 22और सगूब सें याईर पैदा भओ, जीके गिलाद देस में तेईस नगर हते। 23पर गशूर और अराम ने याईर की बस्‍तियों हों और गांवों समेंत कनत हों, उनसें लै लओ; जे सब नगर साठ हते। जे सबरे गिलाद के बाप माकीर के मोंड़ा भए। 24जब हेस्‍त्रोन, कालेब-एप्राता में मर गओ, तब ऊकी अबिय्‍याह नाओं घरवारी सें अशहूर पैदा भओ जौन तको कौ बाप भओ।
यरह्येल के बंसज
25हेस्‍त्रोन के जेठे यरह्येल के जे मोंड़ा भए: मतलब राम जौन ऊकौ जेठा हतो; और बूना, ओरेन, ओसेम और अहिय्‍याह। 26यरह्येल की एक और घरवारी हती, जीकौ नाओं अतारा हतो; बा ओनाम की मताई हती। 27यरह्येल के जेठे राम के जे मोंड़ा भए: मतलब मास, यामीन और एकेर। 28ओनाम के मोंड़ा शम्‍मै और यादा भए। शम्‍मै के मोंड़ा नादाब और अबीशूर भए। 29अबीशूर की घरवारी कौ नाओं अबीहैल हतो, और ऊसें अहबान और मोलीद पैदा भए; 30नादाब के मोंड़ा सेलेद और अप्‍पैम भए; सेलेद तौ बिना औलाद मर गओ। 31अप्‍पैम कौ मोंड़ा: यिशी, यिशी कौ मोंड़ा: शेशान, और शेशान कौ मोंड़ा: अहलै। 32फिन शम्‍मै के भईया यादा के मोंड़ा: येतेर और योनातान; येतेर तौ बिना औलाद मर गओ। 33योनातान के मोंड़ा: पेलेत और जाजा; यरह्येल के बंसज जेई भए। 34शेशान के तौ मोंड़ा नें भओ, केबल मोड़ियां भईं। शेशान के लिगां यर्हा नाओं एक मिस्री बंधुआ हतो। 35शेशान ने ऊहों अपनी बिटिया ब्‍याह दई, और ऊसें अत्तै पैदा भओ। 36अत्तै सें नातान, नातान सें जाबाद, 37जाबाद सें एपलाल, एपलाल सें ओबेद, 38ओबेद सें येहू, येहू सें अजर्याह, 39अजर्याह सें हेलैस, हेलैस सें एलासा, 40एलासा सें सिस्‍मै, सिस्‍मै सें शल्‍लूम, 41शल्‍लूम सें यकम्‍याह, और यकम्‍याह सें एलीशामा पैदा भए।
कालेब के अन्‍य बंसज
42फिन यरह्येल के भईया कालेब के जे मोंड़ा भए: मतलब ऊकौ जेठा मेशा जौन जीप कौ बाप भओ, और मारेशा कौ मोंड़ा हेब्रोन भी ओई के बंस सें भओ। 43हेब्रोन के मोंड़ा: कोरह, तप्‍पूह, रेकेम और शेमा। 44शेमा सें योर्काम कौ बाप रहम, और रेकेम सें शम्‍मै पैदा भओ हतो। 45शम्‍मै कौ मोंड़ा माओन भओ; और माओन बेत्‍सूर कौ बाप भओ। 46फिन एपा जौन कालेब की रखैल हती, ऊसें हारान, मोसा, और गाजेज़ पैदा भए; और हारान सें गाजेज़ पैदा भओ। 47याहदै के मोंड़ा: रेगेम, योताम, गेशान, पेलेत, एपा और शाप। 48माका जौन कालेब की रखैल हती, ऊसें शेबेर और तिर्हाना पैदा भए। 49फिन ऊसें मदमन्‍ना कौ बाप शाप और मकबेना और गिबा कौ बाप शबा पैदा भए; और कालेब की मोंड़ी अकसा हती। 50कालेब के बंसज जे भए। एप्राता के जेठे हूर के मोंड़ा: किर्यत्‍यारीम कौ बाप शोबाल, 51बैतलहम कौ बाप सल्‍मा, और बेतगादेर कौ बाप हारेप। 52किर्यत्‍यारीम के बाप शोबाल के बंस में हारोए आधे मनुहोतवासी, 53और किर्यत्‍यारीम के कुल सें मतलब यित्री, पूती, शूमाती और मिश्राई, और इनसें सोराई और एश्‍ताओली कड़े। 54फिन सल्‍मा के बंस में बैतलहम और नतोपाई, अत्रोत-बेत-योआब और आधे मानहती, सोरी, 55और याबेस में रहबेवारे लिखबेवारन के कुल सें मतलब तिराती, शिमाती और सूकाती भए। जे रेकाब के कुटुम्‍ब के मुखिया हम्‍मत के बंसवारे केनी आंय।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for - पैलो इतिहास 2