YouVersion Logo
Search Icon

मत्ती 2:1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12

मत्ती 2:1 HINOVBSI

हेरोदेस राजा के दिनों में जब यहूदिया के बैतलहम में यीशु का जन्म हुआ, तो पूर्व से कई ज्योतिषी यरूशलेम में आकर पूछने लगे

मत्ती 2:3 HINOVBSI

यह सुनकर हेरोदेस राजा और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया।

मत्ती 2:4 HINOVBSI

तब उसने लोगों के सब प्रधान याजकों और शास्त्रियों को इकट्ठा करके उनसे पूछा, “मसीह का जन्म कहाँ होना चाहिये?”

मत्ती 2:5 HINOVBSI

उन्होंने उससे कहा, “यहूदिया के बैतलहम में, क्योंकि भविष्यद्वक्‍ता के द्वारा यों लिखा गया है

मत्ती 2:6 HINOVBSI

“हे बैतलहम, तू जो यहूदा के प्रदेश में है, तू किसी भी रीति से यहूदा के अधिकारियों में सबसे छोटा नहीं; क्योंकि तुझ में से एक अधिपति निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल की रखवाली करेगा।”

मत्ती 2:7 HINOVBSI

तब हेरोदेस ने ज्योतिषियों को चुपके से बुलाकर उनसे पूछा कि तारा ठीक किस समय दिखाई दिया था

मत्ती 2:8 HINOVBSI

और उसने यह कहकर उन्हें बैतलहम भेजा, “जाओ, उस बालक के विषय में ठीक–ठीक मालूम करो, और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो ताकि मैं भी आकर उस को प्रणाम करूँ।”

मत्ती 2:9 HINOVBSI

वे राजा की बात सुनकर चले गए, और जो तारा उन्होंने पूर्व में देखा था वह उनके आगे–आगे चला; और जहाँ बालक था, उस जगह के ऊपर पहुँचकर ठहर गया।

मत्ती 2:10 HINOVBSI

उस तारे को देखकर वे अति आनन्दित हुए।

मत्ती 2:11 HINOVBSI

उन्होंने उस घर में पहुँचकर उस बालक को उसकी माता मरियम के साथ देखा, और मुँह के बल गिरकर बालक को प्रणाम किया, और अपना–अपना थैला खोलकर उसको सोना, और लोबान, और गन्धरस की भेंट चढ़ाई।

मत्ती 2:12 HINOVBSI

तब स्वप्न में यह चेतावनी पाकर कि हेरोदेस के पास फिर न जाना, वे दूसरे मार्ग से अपने देश को चले गए।

Free Reading Plans and Devotionals related to मत्ती 2:1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12