यूहन्ना 12:13, 14, 15, 16, 17, 18, 19
यूहन्ना 12:13 HINOVBSI
इसलिये उन्होंने खजूर की डालियाँ लीं और उससे भेंट करने को निकले, और पुकारने लगे, “होशाना! धन्य इस्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।”
यूहन्ना 12:14 HINOVBSI
जब यीशु को गदहे का एक बच्चा मिला; तो वह उस पर बैठ गया, जैसा लिखा है
यूहन्ना 12:15 HINOVBSI
“हे सिय्योन की बेटी, मत डर; देख, तेरा राजा गदहे के बच्चे पर चढ़ा हुआ चला आता है।”
यूहन्ना 12:16 HINOVBSI
उसके चेले ये बातें पहले न समझे थे, परन्तु जब यीशु की महिमा प्रगट हुई तो उनको स्मरण आया कि ये बातें उसके विषय में लिखी हुई थीं और लोगों ने उससे इसी प्रकार का व्यवहार किया था।
यूहन्ना 12:17 HINOVBSI
तब भीड़ के उन लोगों ने गवाही दी, जो उस समय उसके साथ थे जब उसने लाज़र को कब्र में से बुलाकर मरे हुओं में से जिलाया था।
यूहन्ना 12:18 HINOVBSI
इसी कारण लोग उससे भेंट करने को आए थे क्योंकि उन्होंने सुना था कि उसने यह आश्चर्यकर्म दिखाया है।
यूहन्ना 12:19 HINOVBSI
तब फरीसियों ने आपस में कहा, “सोचो तो सही कि तुम से कुछ नहीं बन पड़ता। देखो, संसार उसके पीछे हो चला है।”







