YouVersion Logo
Search Icon

मत्तियाह 10:16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42

मत्तियाह 10:16 HCV

“याद रखिये कि मैं आप लोगों को इस प्रकार भेज रहा हूं मानो भेड़ियों के समूह में भेड़. इसलिये ज़रूरी है कि आप लोग सांप जैसे चालाक तथा कबूतर जैसे भोले रहिएगा.

मत्तियाह 10:17 HCV

सहजातियों से सावधान रहिए क्योंकि वे ही आप लोगों को पकड़कर स्थानीय न्यायालय को सौंप देंगे. उनके यहूदी सभागृहों में आप लोगों को कोड़े लगाए जाएंगे.

मत्तियाह 10:18 HCV

यहां तक कि मेरे कारण मेरे गवाह के रूप में आप लोगों को राज्यपालों, शासकों और गैर-यहूदियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा.

मत्तियाह 10:19 HCV

जब आप लोग पकड़वाए जाएं तो यह चिंता मत करिए कि आप लोगों को कैसे या क्या कहना होगा—सही शब्द आप लोगों को उसी समय प्रदान किए जाएंगे

मत्तियाह 10:20 HCV

क्योंकि वहां आप लोग नहीं परंतु आपके स्वर्गीय पिता के आत्मा आप लोगों के द्वारा बातें करेंगे.

मत्तियाह 10:21 HCV

“भाई अपने भाई को तथा पिता अपनी संतान को हत्या के लिए पकड़वाएंगे. बालक अपने माता-पिता के विरुद्ध हो जाएंगे और उनकी हत्या का कारण बन जाएंगे.

मत्तियाह 10:22 HCV

मेरे नाम के कारण आप लोग सब की घृणा के पात्र बन जाएंगे किंतु जो अंत तक स्थिर रहेंगे, वही उद्धार पाएंगे.

मत्तियाह 10:23 HCV

जब वे आप लोगों को एक नगर में यातना देने लगें तब दूसरे नगर को भाग जाइएगा, क्योंकि सच्चाई यह है कि इस्राएल राष्ट्र के एक नगर से दूसरे नगर तक आप लोगों की यात्रा पूरी भी न होगी कि मानव-पुत्र आ जाएंगे.

मत्तियाह 10:24 HCV

“शिष्य अपने गुरु से श्रेष्ठ नहीं और न दास अपने स्वामी से.

मत्तियाह 10:25 HCV

शिष्य को यही काफ़ी है कि वह अपने गुरु के तुल्य हो जाएं तथा दास अपने स्वामी के. यदि उन्होंने परिवार के प्रधान को ही बेलज़बूल घोषित कर दिया तो उस परिवार के सदस्यों को क्या कुछ नहीं कहा जाएगा!

मत्तियाह 10:26 HCV

“इसलिये उनसे भयभीत मत होइए क्योंकि ऐसा कुछ भी छुपा नहीं, जिसे खोला न जाएगा या ऐसा कोई रहस्य नहीं, जिसे प्रकट न किया जाएगा.

मत्तियाह 10:27 HCV

मैं जो कुछ आप लोगों पर अंधकार में आज्ञा दे रहा हूं, उसे प्रकाश में स्पष्ट करिये और जो कुछ आप लोगों से कान में कहा गया है, उसकी घोषणा हर जगह करिये.

मत्तियाह 10:28 HCV

उनसे भयभीत मत होइए, जो शरीर को तो नाश कर सकते हैं किंतु आत्मा को नाश करने में असमर्थ हैं. सही तो यह है कि भयभीत उनसे होइए, जो आत्मा और शरीर दोनों को नर्क में नाश करने में समर्थ हैं.

मत्तियाह 10:29 HCV

क्या दो गौरैयें बहुत सस्ती एक पैसे में नहीं बिकतीं? फिर भी ऐसा नहीं कि यदि उनमें से एक भी भूमि पर गिर जाए और आपके परमेश्वर पिता को उसके विषय में मालूम न हो.

मत्तियाह 10:30 HCV

तुम्हारे सिर का तो एक-एक बाल गिना हुआ है.

मत्तियाह 10:31 HCV

इसलिये भयभीत मत होइए. आप लोगों का दाम अनेक गौरैयों से कहीं अधिक है.

मत्तियाह 10:32 HCV

“जो कोई व्यक्ति मुझे मनुष्यों के सामने स्वीकार करते हैं, मैं भी उन्हें अपने स्वर्गीय पिता के सामने स्वीकार करूंगा

मत्तियाह 10:33 HCV

किंतु जो कोई मुझे मनुष्यों के सामने अस्वीकार करते हैं, उन्हें मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के सामने अस्वीकार करूंगा.

मत्तियाह 10:34 HCV

“यह मत समझिए कि मैं पृथ्वी पर मेल-मिलाप के लिए आया हूं. मैं मेल-मिलाप के लिए नहीं, बंटवारे के लिए आया हूं.

मत्तियाह 10:35 HCV

मैं आया हूं कि, “ ‘पुत्र को उनके पिता के विरुद्ध, पुत्री को उनकी माता के विरुद्ध तथा बहू को उनकी सास के विरुद्ध उकसाऊं.

मत्तियाह 10:36 HCV

मनुष्य के शत्रु उनके परिवार के सदस्य ही होंगे.’

मत्तियाह 10:37 HCV

“वह, जिन्हें मेरे बजाय अपने माता-पिता से अधिक लगाव है, वह मेरे योग्य नहीं हैं, तथा जिन्हें मेरे बजाय अपने पुत्र-पुत्री से अधिक प्रेम है, वह मेरे योग्य नहीं.

मत्तियाह 10:38 HCV

वह, जो अपना क्रूस स्वयं उठाए हुए मेरा अनुसरण नहीं करते, मेरे योग्य नहीं.

मत्तियाह 10:39 HCV

वह, जो यह समझते हैं कि उन्होंने जीवन पा लिया है, वह उसे खो देंगे तथा वह, जिन्होंने मेरे लिए अपना जीवन खो दिया है, उसे सुरक्षित पाएंगे.

मत्तियाह 10:40 HCV

“वह, जो आप लोगों को स्वीकार करते हैं, मुझे स्वीकार करते हैं, और जो मुझे स्वीकार करते हैं, उन्हें स्वीकार करते हैं, जिन्होंने मुझे भेजा है.

मत्तियाह 10:41 HCV

जो कोई एक भविष्यवक्ता को एक भविष्यवक्ता के नाम में स्वीकार करते हैं, एक भविष्यवक्ता का ईनाम प्राप्‍त करेंगे; और वह, जो एक धर्मी व्यक्ति को एक धर्मी व्यक्ति के नाम में स्वीकार करते हैं, धर्मी व्यक्ति का ही ईनाम प्राप्‍त करेंगे.

मत्तियाह 10:42 HCV

जो कोई इन मामूली व्यक्तियों में से किसी एक को एक कटोरा शीतल जल मात्र इसलिये दें कि वह मेरे शिष्य हैं, तो आप लोग सच तो जानिए कि वह अपना ईनाम नहीं खोएंगे.”

Verse Images for मत्तियाह 10:16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42

मत्तियाह 10:16 - “याद रखिये कि मैं आप लोगों को इस प्रकार भेज रहा हूं मानो भेड़ियों के समूह में भेड़. इसलिये ज़रूरी है कि आप लोग सांप जैसे चालाक तथा कबूतर जैसे भोले रहिएगा.मत्तियाह 10:16 - “याद रखिये कि मैं आप लोगों को इस प्रकार भेज रहा हूं मानो भेड़ियों के समूह में भेड़. इसलिये ज़रूरी है कि आप लोग सांप जैसे चालाक तथा कबूतर जैसे भोले रहिएगा.मत्तियाह 10:16 - “याद रखिये कि मैं आप लोगों को इस प्रकार भेज रहा हूं मानो भेड़ियों के समूह में भेड़. इसलिये ज़रूरी है कि आप लोग सांप जैसे चालाक तथा कबूतर जैसे भोले रहिएगा.

Free Reading Plans and Devotionals related to मत्तियाह 10:16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42