1
नीतिवचन 14:12
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
ऐसा मार्ग भी है जो मनुष्य को ठीक प्रतीत होता है, परंतु अंत में वह मृत्यु का मार्ग सिद्ध होता है।
Compare
Explore नीतिवचन 14:12
2
नीतिवचन 14:30
शांत मन, तन का जीवन है; परंतु ईर्ष्या हड्डियों को गला देती है।
Explore नीतिवचन 14:30
3
नीतिवचन 14:29
जो क्रोध करने में धीमा होता है, वह बहुत समझवाला है; परंतु जो क्रोध करने में उतावली करता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।
Explore नीतिवचन 14:29
4
नीतिवचन 14:1
बुद्धिमान स्त्री अपने घर को बनाती है, परंतु मूर्ख स्त्री उसे अपने ही हाथों से उजाड़ देती है।
Explore नीतिवचन 14:1
5
नीतिवचन 14:26
यहोवा का भय माननेवाले को दृढ़ भरोसा प्राप्त होता है, और उसकी संतान को शरणस्थान मिलता है।
Explore नीतिवचन 14:26
6
नीतिवचन 14:27
यहोवा का भय मानना जीवन का सोता है, जिससे लोग मृत्यु के फंदों से बच जाते हैं।
Explore नीतिवचन 14:27
7
नीतिवचन 14:16
बुद्धिमान मनुष्य बुराई से डरता और उससे दूर रहता है, परंतु मूर्ख ढीठ और लापरवाह होता है।
Explore नीतिवचन 14:16
Home
Bible
Plans
Videos